सलखुआ थाना एवं चिरैया थाना पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ भाकपा ने किया भूख हड़ताल

सलखुआ थानाध्यक्ष व उनके सहयोगी के ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने एवं चिरैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के ऊपर विभागीय कार्यवाही होने तक जारी रहेगा आंदोलन:-ओमप्रकाश नारायण

बिहार में अपराध चरम पर है जनता भय के साए में जीने को हैं मजबूर:-चंद्रशेखर ठाकुर

सहरसा:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के बुधवार को सलखुआ थाना एवं चिरैया थाना पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ स्टेडियम परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। भूख हड़ताल पर बैठने वाले लोगों को वरिष्ठ भाकपा नेता चंद्रशेखर ठाकुर ने माला पहनाया। भूख हड़ताल कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार चौधरी ने किया। भूख हड़ताल को संबोधित करते वरिष्ठ भाकपा नेता चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि पूरे बिहार में अपराध चरम पर है जनता भय के साए में जीने को मजबूर है।           सत्ता संरक्षित अपराधियों ओर पुलिस गठजोड़ के कारण अपराध बढ़ा है। भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कामरेड ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि सलखुआ थाना एवं चिरैया थाना पुलिस की कार्यशैली से इलाके के आमलोग त्रस्त हैं। दारू खोजने के नाम पर निर्दोष नागरिकों पर अत्याचारी एवं दारू माफिया अवांछित तत्वों से सांठगांठ कर पुलिस की छवि को कलंकित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार व उनके सहयोगी सोनू कुमार के ऊपर आपराधिक मुकदमा दर्ज होने एवं चिरैया थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह के ऊपर विभागीय कार्यवाही होने तक आंदोलन जारी रहेगा।          नीतीश कुमार की शासन का इकबाल समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अंचल कार्यालय में खारिज दाखिल के नाम पर बड़े पैमाने पर लूट जारी है। हजारों वासगीत पर्चा का आवेदन लंबित है। जिला प्रशासन अविलंब भूमिहिनो बासगीत का पर्चा एव परचाधारियों को कब्जा दिलाने का काम करें अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो 21 सितंबर को होगा समाहरणालय का घेराव किया जाएगा। भूख हड़ताल पर जिला मंत्री परमानंद ठाकुर, विजय कुमार यादव, अमर कुमार पप्पू, भवेश यादव, उमेश चौधरी, बिंदेश्वरी यादव, भूपेंद्र यादव, सीताराम सिंह, विनय कुमार वर्मा, प्रभुलाल दास, राजेश कुमार, शंकर कुमार, राजाराम भगत, मो. जाकिर, मो. इसराइल, देवनंदन राम, फूल कुमारी, रविता देवी बैठे थे।          मौके पर भाकपा के वरीय नेता रमेश सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, रामबालक चौधरी, अशोक शर्मा, संतोष कुमार, श्यामा देवी, कमोधिया देवी, अनार देवी, रामविलास साह, माले नेता कुंदन यादव, इंटक नेता सत्यनारायण चौपाल, सीआईटीयू नेता मो. नसीम सहित कई ने संबोधित किया। भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों को वरिष्ठ भाकपा नेता चंद्रशेखर ठाकुर व कामरेड रमेश सिंह ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com