नम आंखों से भगवान कृष्ण को दी गयी विदाई

सहरसा:-मसोमात पोखर स्थित कृष्णा नगर वार्ड नंबर 22/37 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा सम्पन्न हो गई। लोगों ने राधा कृष्ण के साथ अन्य देवी देवताओं के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।                        पोखर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहां कई वर्ष पूर्व से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा का आयोजन होता आ रहा है। भगवान के प्रतिमा को किसी सवारी पर नहीं बल्कि लोगों के द्वारा उठाकर सैकड़ों लोगों द्वारा राधेश्याम के जयघोष लगाते हुए विसर्जन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मैला को सफल बनाने के लिए सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार अपने दल-बल के साथ लगातार गस्त करते दिखे। विसर्जन के दौरान लोग कीर्तन मंडलियों के द्वारा समदउन समेत अन्य गीत गाते दिखे। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की मुराद पूरी होती है। मुराद पूरी होने के तदोपरांत श्रद्धालु चढ़ावे के रुप में भगवान कृष्ण को बांसुरी, 24 घंटे का रामधुनी समेत ब्राह्मण भोजन व अन्य पुनीत कार्य करवाते हैं। विसर्जन के दौरान नम आंखों से सभी देवी देवताओं को विदाई दी गई।           मौके पर मेला कमिटी के अध्यक्ष रणजीत स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष निर्मल भगत, उपाध्यक्ष निक्कू कुमार भगत एवं अमित कुमार यादव, सचिव मोना भगत, संरक्षक समिति के वार्ड आयुक्त घनश्याम चौधरी, मिथलेश झा, संतोष कुमार मुंगेरी, बजरंग गुप्ता, नितीन ठाकुर, पत्रकार आशीष कुमार झा, विजय भगत सहित गिरीश चंद्र महाराज, आनंद झा अनूप, सोनू कुमार सोनी, मोहन चौधरी, मनोज कुमार पंडित, राजेश झा, उदयकांत मिश्र, सोनू कुमार सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com