अस्पताल में इलाज के दौरान कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सहरसा:- शुक्रवार की देर रात एक कैदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कैदी प्रमोद शर्मा 26 अगस्त को विदेशी शराब के मामले में जेल गया था। ये कटिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।         इधर, पुलिस ने इस मामले में कहा है कि बीमारी से कैदी की मौत हुई है।शनिवार को पुलिस ने कैदी वार्ड से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रमोद शर्मा सहित दो व्यक्ति की शराब के साथ गिरफ्तारी:-जानकारी के अनुसार कैदी प्रमोद शर्मा 26 अगस्त को सहरसा के शिवपुरी ढाला रोड पर एक पिकअप गाड़ी से आ रहा था। उसी दौरान पुलिस ने गाड़ी को पकड़ा, जिस गाड़ी में विदेशी शराब भी मिला था। इसी गाड़ी से प्रमोद शर्मा सहित दो व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमें दो व्यक्ति कटिहार के रहने वाले थे। इसमें एक प्रमोद शर्मा भी था।         सदर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। शुक्रवार रात में अचानक कैदी की तबीयत खराब हुई, तो मंडल कारा सहरसा से लाकर सदर अस्पताल सहरसा में कैदी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के शरीर पर जख्म के निशान:-मृतक कैदी के साले प्रेमचंद्र शर्मा ने कहा की ये सहरसा में पकड़ाया था। हमलोगों को पता नहीं था। बाद में पता चला तो हमलोग आए थे। इनसे मुलाकात के बाद इसको जेल भेज दिया गया था। कल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, किसी को जानकारी नहीं दी गई। बताया गया कि इसकी मौत हो गयी है। मृतक के शरीर पर जख्म के भी निशान है।           बीमारी से हुई कैदी की मौत:- सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कैदी शराब केस में जेल गया था। पुरानी बीमारी के कारण इसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। इन्होंने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है। शरीर पर कहीं जख्म के निशान नहीं है और इसकी बीमारी से ही मौत हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com