कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री स्व. लहटन चौधरी की 21 वीं पुण्यतिथि

सहरसा:-जिला कांग्रेस कार्यालय में कोसी के गांधी, पूर्व सांसद, स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मंत्री स्व. लहटन चौधरी की 21 वीं पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।          पुण्यतिथि में उपस्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य डॉ. तारानंद सादा ने उनके किये कार्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि स्व. लहटन चौधरी हमारे राजनीति गुरु हीं नहीं महान स्वतंत्रता सेनानीऔर कुशल प्रशासक भी थे। उन्होंने कोसी के विकास की नींव रखी थी जिसमें कोसी तठबंध का निर्माण, कोसी एरिया डेवलप कमांड कार्यालय, बिजली महाप्रबंधक कार्यालय, 70 बेड का सदर अस्पताल आदि बनबाने में उनकी अहम भूमिका थी। क्षेत्र के विकास के लिए कोशी विकास प्राधिकार का गठन किया था जो नितीश जी के सरकार में अब मृत्य प्रयाय हों गया है। डॉ. सादा ने कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू के छत्रछाया में रहकर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और देश की आजादी के लिए लाठियां खायी और जेल भी गये और अपना सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया था। स्व. चौधरी की सक्रियता देख बिनोवा भावे ने भी भूदान आंदोलन में इनको अहम भूमिका दिया था। आज के नवयुवको और कांग्रेसियों के लिए प्रेरणा के श्रोत हैं। डॉ. सादा ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया है कि कोसी के महान सपूत के लिए सहरसा के नवहट्टा चौक, महिषी चौक समेत पस्तपार बलुआहा पुल चौक के मध्य इनकी आदमकद प्रतिमा बनाकर सम्मान दें, अगर सरकार नहीं बना सकती है तो इसे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अपनी पार्टी खर्चे से बनबायेगी।जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि आज चौधरी जी हमलोगों के बीच होते तो एम्स, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी या बंगाली बाजार के ऊपर ओवरब्रिज के लिये भटकना नहीं पड़ता। गरीबी जीवन में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाबजूद नौकरी नहीं किया, देशसेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रदेश प्रतिनिधि मो. नईमउद्दीन ने कहा कि मेरा शौभाग्य रहा कि कोसी के सपूत स्व. चौधरी जी के साथ काम करने का मौका मिला और उनकी प्रेरणा से में आज राजनीति में हूं।          श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश प्रतिनिधि रामसागर पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलाल सादा, मो. गयासुद्दीन खां, इंटक अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, सतेन्द्र प्रसाद जयसवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुदीप कुमार सुमन, पंकज कुमार सिंह, बीरेंद्र पासवान, नीरज कुमार निराला, प्रो. शहरोज आलम, शिवशंकर चौधरी, जवाहर झा, प्रियव्रत सादा, संजय शर्मा, मो. महताफ आरिफ, सेवा दल के अनिल कुमार मिस्त्री, भरत झा, मृत्युंजय सिंह, बैधनाथ झा, संजय यादव, सुरेन्द्र सादा, अनिल कुमार मिश्र, अशोक राम, मो.सुभान, अजित सरकार, प्रिंस कुमार, सुभाष कुमार, दिलीप शर्मा, बिकाऊ सादा, सत्तो सादा, बिहारी सादा, राजन कुमार, मिल्टन यादव, मो. अफरोज आलम उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com