जिलाधिकारी ने विद्युत शक्ति उपकेंद्र का किया निरीक्षण

सहरसा:- बुधवार को जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा विद्युत विभाग अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्युत शक्ति उप केंद्र के कार्यों के संबंध में बारीकी से जानकारी ली गई।          कार्यपालक अभियंता (विद्युत) ने जिलाधिकारी को विद्युत शक्ति उपकेंद्र के नियंत्रण कक्ष अंतर्गत पैनल, रिले, बैटरी रूम के कार्यप्रणाली के संबंध में अवगत कराया।निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी ने नियंत्रण कक्ष के रजिस्टर का अवलोकन कर पीक लोड के संबंध में कार्यपालक अभियंता (विद्युत) से जानकारी ली एवं गुणवतापूर्ण, सतत विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया।कार्यपालक अभियंता (विद्युत) ने बताया की ग्रिड सहरसा जिसकी क्षमता 250 एमभीए की है जिसके द्वारा जिले में 8.33 केभी फीडरो की आपूर्ति की जाती है। कार्यपालक अभियंता (विद्युत) ने बताया की ग्रिड सहरसा से पुराना पीएसएस में जो विद्युत आपूर्ति की जाती है उसमे शहरी क्षेत्र के छह फीडर एवं ग्रामीण क्षेत्र के दो फीडर समाहित है।    निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही अग्निशामक यंत्र सतत क्रियाशील रहे, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत शक्ति उप केंद्र में कार्यरत कर्मियो के पेयजल व्यवस्था हेतु भारतीय स्टेट बैंक की ओर से नि:शुल्क आरओ की व्यवस्था करने हेतु संबधित बैंक से समन्वय का सुझाव दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com