जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौर बाजार का किया निरीक्षण

सहरसा:- जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौर बाजार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों का अवलोकन किया।           वे आपातकालीन कक्ष गए जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से कुशल क्षेम पूछा एवं उपलब्ध कराए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओ के संबंध में जानकारी ली। दवा वितरण केन्द्र निरीक्षण क्रम में उन्होने उपस्थित कर्मी से गुरुवार को कितने मरीजों को पुर्जा के अनुसार दवा उपलब्ध कराई गई है के संबंध में पूछताछ की एवं उपलब्ध दवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी को कालबाधित दवा किसी भी परिस्थिति में नही रखने निर्देश दिया।           ओपीडी निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मी से उन मरीजों की संख्या के संबंध में पूछताछ की जिनको गुरुवार को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही भव्या पोर्टल का भी अवलोकन किया। जानकारी दी गई की निरीक्षण समय तक 140 मरीजों को देखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के क्रम में पेयजल हेतु संस्थापित आरओ दोषपूर्ण पाया गया है,जिसके कारण जिलाधिकारी द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है एवं आरओ में परिलक्षित त्रुटि को अविलंब ठीक कराने का निर्देश संबंधित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक को दिया गया है।          जांच घर निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य जांच से लाभान्वित व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की गई साथ ही जांच हेतु उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन किया गया। शल्य कक्ष निरीक्षण के क्रम में ऑक्सीजन संग्रहक के सुचारु क्रियाशीलता हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। प्रतिरक्षण कक्ष निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने डीप फ्रीजर में संधारित वैक्सीन, अन्य दवाओ का अवलोकन किया एवं गुरुवार को प्रतिरक्षण से कितने बच्चे, व्यक्ति लाभान्वित हुए है के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दवा भंडार निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने उपलब्ध दवाओं की मात्रा के संबंध में पूछताछ की एवं दवाओ का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने सभी आवश्यक दवाओ के पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य केंद्र परिसर निरीक्षण के क्रम में सफाई व्यवस्था के उत्कृष्ट प्रबंधन का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया गया है।    जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को सभी आगंतुक मरीजों को ससमय गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले इसे अनिवार्यत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों, डाक्टर को रोस्टर के अनुसार निर्धारित कर्तव्यों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है। उक्त अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com