कृतिका झा मिष्टी के नृत्य का लोगों ने खूब की सराहना

सहरसा:-जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृतिका झा मिष्टी के नृत्य का लोगों ने खूब सराहना की। मिष्टी ने शुभ दिन आयो रे…, तेरी मिट्टी …, भारत की बेटी …, ए देश मेरे… पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्षा किरण देवी, नगर निगम के महापौर बैन प्रिया, पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. आलोक रंजन, जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, अपर समाहर्ता संजीव चौधरी, निशांत, डीडीसी संजय कुमार निराला, सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा, मंच संचालक मुक्तेश्वर सिंह, प्रो. गौतम सिंह, रोहित झा कत्थक, नवीन सिंह राजपूत ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए हुई पुरस्कृत:-जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न महोत्सव एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए पांच वर्षीय कृतिका को जिला प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।         विधायक डॉ. आलोक रंजन, महापौर बैन प्रिया, जिला परिषद अध्यक्षा किरण देवी, डीएम वैभव चौधरी, एसपी हिमांशु सहित अन्य ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र देकर मिष्टी के प्रदर्शन की काफी प्रशंसा की। सभी ने कृतिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालक मुक्तेश्वर सिंह ने लोगो को जानकारी देते बताया कि कृतिका के द्वारा वसंत महोत्सव में प्रस्तुत किए गए नृत्य को ढाई लाख से अधिक व्यूज मिला हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com