मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सजग और सचेत

जमुई:-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस माह जमुई आ सकते हैं। सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सजग और सचेत दिखने लगा है। अंतःपुर के नारद मुनि बताते हैं कि मुख्यमंत्री संभावित कार्यक्रम के तहत झाझा प्रखंड अंतर्गत छापा तथा खैरा प्रखंड अंतर्गत बेला एवं गढ़ी ग्राम पंचायत का भ्रमण कर सकते हैं। उनके द्वारा यहां जारी विकास कार्यों का जायजा लिए जाने की उम्मीद है। सीएम जमुई मेडिकल कॉलेज के लिए निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की सुगबुहाट का विस्तार कानों-कान हो रहा है। कानाफूसी के बीच जहां जिला प्रशासन वांछित तैयारी में जुट गया है वहीं दलीय पदाधिकारी भी अपने स्तर से कार्यकर्त्ताओं को इस बाबत जागरूक रहने का संदेश दे रहे हैं।                                      अंदरखाने से जो खबर छन कर बाहर आ रही है उसके मुताबिक 2025 में विधानसभा चुनाव तय है। मुख्यमंत्री चुनाव से पूर्व सभी संचालित योजनाओं को पूरा करने की मंशा रखते हैं। विधानसभा चुनाव में करीब एक साल शेष है। सीएम तमाम स्वीकृत और गतिमान योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा किए जाने के इरादे से जमुई आने वाले हैं। अभी उनके आगमन की सिर्फ सुगबुहाट है। कार्यक्रम और तिथि की घोषणा शेष है। उधर मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सभी सरकारी विभाग अधूरे कार्यों को पूरा करने में जुट गया है। कार्यों में काफी तेजी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि के लिए अभी इंतजार करना होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com