क्रीड़ा भारती व जिला साइकलिंग संघ द्वारा साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित

सहरसा:-बिहार साइकलिंग एसोसिएशन के निर्देशानुसार क्रीड़ा भारती और जिला साइकलिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय साइकिल रेस प्रतियोगिता का रविवार को सफलतम आयोजन बनगांव सुपौल मुख्य मार्ग स्थित आरसीसी चिमनी के पास नवनृमित भारत माला राष्ट्रीय राजमार्ग बनगांव बायपास पर आरंभ किया गया।           गोस्वामी लक्ष्मीनाथ स्पोर्ट्स क्लब बनगांव के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में तीन किलोमीटर दूरी की साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित किया गया। क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री अंशु कुमार मिश्रा ने जानकारी दिए कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के महापौर बैनप्रिया रही। जबकि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवम कुमार द्वितीय स्थान पर जूनियर, तृतीय अमित सेन, चर्तुथ अविनाश कुमार और पंचम स्थान पर टनटन राय रहा। मुख्य अतिथि महापौर बैनप्रिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्रीड़ा भारती संपूर्ण भारत में एक मात्र खेल और खिलाड़ी के लिए समर्पित संस्था है जो खेल, खिलाड़ी और खेल संघों से समन्वय स्थापित कर खेल को आगे बढ़ाने की काम करती है।           उन्होंने बताया कि स्मृति शेष संजीव झा भी खेल मैदान से जुड़े रहते थे और क्रीड़ा भारती को अपना परिवार के तरह मानते थे। मैं भी उनके पदचिन्ह पर चलने का प्रयास जरूर करूंगी। क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी ने बताया कि खेल पखवाड़ा पर हरेक वर्ष क्रीड़ा भारती सहरसा द्वारा आयोजित खेल कार्यक्रम सराहनीय कदम है। इससे जिला ओर प्रदेश में खेल का ग्राफ तेजी से बढ़ रही है। क्रीड़ा भारती के प्रांत उपाध्यक्ष रौशन सिंह धोनी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस से लगातार पंद्रह दिन तक चलने वाले खेल पखवाड़ा में भिन्न-भिन्न खेलों का आयोजन क्रीड़ा भारती द्वारा हरेक वर्ष आयोजित किया जाता है।                              जिला साइकलिंग संघ के सचिव दर्शन सिंह गुड्डू ने बताया की यह आयोजन सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं किया जा रहा है इसमें आगामी मोतिहारी में होने वाले 21 और 22 सितंबर को राज्य स्तरीय साइकिलिंग रोड रेस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसमें शिवम कुमार एवं जूनियर कुमार का चयन हुआ जो 21, 22 को मोतिहारी में होने वाले राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में जिला के ओर से प्रतिभागी बनेंगे। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट दिया गया और टॉप 10 के प्रतिभागियों को मेडल के साथ नगद राशि दिया गया। जिला साइकलिंग संघ और क्रीड़ा भारती द्वारा आगे भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा। बनगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रुपेश कामत क्रीड़ा भारती और जिला साइकलिंग संघ को धन्यवाद ज्ञापन दिया जो इस तरह का आयोजन नगर पंचायत बनगांव में होता रहे।          कार्यक्रम को सफल बनाने में कीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, समाजसेवी सह उद्योगपति कुमोद चौधरी उर्फ बाबू चौधरी, लक्ष्मीनाथ स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष शशिधर ठाकुर, चैनपुर कबड्डी लीग के अध्यक्ष उज्ज्वल ठाकुर उर्फ मालिक, जन सूरज के युवा अध्यक्ष सोहन झा, समाजसेवी रमन कुमार झा, समाजसेवी शैलेश झा, अंशु झा, प्रणव प्रेम, खेलप्रेमी विदुर शेखर खां, पीके बाबू झा, प्रभु कामत, विवेक मिश्रा, रतन मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com