राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

सहरसा:- राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुंजन देवी के अध्यक्षता में जिला परिषद स्थित पूजा रिसोर्ट में राजद महिला प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुंजन देवी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंडों के अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड में पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं ताकि आने वाला विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव बिहार का मुख्यमंत्री बन सके। सभी बूथ पर महिलाओं का भी एक मजबूत कमेटी बनाने की जरूरत है। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की जब बिहार में सरकार थी तो गरीब गुरूवा का काम सभी कार्यालय में आसानी से होता था और सुशासन की सरकार में लोगों को काफी परेशानी एवं कार्यालय का दिन रात चक्कर लगाना पड़ रहा है। बिहार में लूट, खसोट एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व बड़े पैमाने पर है। भाजपा और नीतीश कुमार के द्वारा समाज को तोड़ने की साजिश चल रही है। लोकतंत्र आज खतरे में है।          राजद जिलाध्यक्ष प्रो. मो. ताहिर ने कहा कि महिलाओं की संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। महिलाओं का संगठन जिला से लेकर गांव के हर बूथ पर मजबूती से गठन करने पर बल दिया। राजद प्रदेश महासचिव सह जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने महिलाओं को विस्तार से सामाजिक न्याय के संबंध में संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव एक विचारधारा का नाम उनके कुशल नेतृत्व में जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की अधूरी सपने को साकार करने का काम किया। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही गरीब गुरुवा को अपना अधिकार मिलेगा। प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया ने कहा कि पिछड़ा अतिपिछड़ा एव दलितों के एकजुट होना है। बैठक में राजद महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रो. गीता यादव, सहरसा जिला राजद महिला प्रकोष्ठ प्रभारी साक्षी कुमारी, जिला प्रधान महासचिव महिला प्रीतम गुप्ता, रूपम देवी, सोनबरसा उप प्रमुख रूबी कुमारी, जिला राजद महासचिव कौशल कुमार, जिला प्रवक्ता नीतू शर्मा, रीना देवी, सविता कुमारी, शबाना खातून, नंद किशोर, सुनीता  देवी, अंजनी कुमारी अरुणा देवी, रिभा देवी, मुन्नी देवी, हलीमा, रिजवाना खातून, तुलो देवी, मो. तंजीम, पुष्पलता देवी, गुंजन देवी, छात्र राजद जिलाध्यक्ष धीरज सम्राट, अमर कुमार, निशा राज सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com