मस्तिष्क के विकास के लिए खेलें शतरंज:- डॉ. मनोज

जमुई:-ऑल बिहार शतरंज संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष दिलजीत खन्ना की अध्यक्षता में निजी होटल के प्रशाल में आहूत की गई। उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार समेत राज्य के 28 जिलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया और शतरंज खेल के विकास के लिए जरूरी संवाद किया।           बैठक में 2023-24 का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर भविष्य की खेल योजनाओं का जिक्र किया गया। अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि 2024-25 का राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन बिहार में किया जाएगा। राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप का आयोजन भागलपुर में होगा वहीं जूनियर ग्रुप पटना में अपना दम दिखाएंगे। उन्होंने प्रतिनिधियों से निर्धारित खेल प्रतियोगिता की तैयारी में जुट जाने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए शतरंज खेल जरूरी है। उन्होंने जिला में इस खेल के विकास के लिए यथोचित प्रयास किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि अक्टूबर में प्रखंड स्तर पर, नवंबर में जिला स्तर पर और दिसंबर में राज्य स्तर पर शतरंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर विजेताओं को जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा वहीं जिला स्तर के विजेताओं को राज्य में खेलने के लिए भेजा जाएगा।           उपाध्यक्ष ने शतरंज खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने की बात कही। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. निरंजन कुमार ने बैठक में मौजूद अभ्यागतों के प्रति आभार जताया। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक समाप्ति की घोषणा की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com