मत्स्य पालकों को करवाया गया प्रक्षेत्र भ्रमण

पटना:-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में भागलपुर जिले के 30 मत्स्य पालकों को प्रक्षेत्र भ्रमण करवाया गया।           डॉ. विवेकानन्द भारती, वैज्ञानिक द्वारा किसानों को मत्स्य बीज उत्पादन के तरीकों की विस्तृत जानकारी चौधरी मत्स्य बीज केंद्र, जनदाहा, वैशाली में दी गई। इस बीज केंद्र के संचालक त्रिपुरारी चौधरी ने अपनी सफलता के हर पहलुओं की कहानी किसानों के साथ साझा की। डॉ. तारकेश्वर कुमार, वैज्ञानिक ने सभी किसानों को चौर में मछली पालन की आधुनिक तकनीकियों के बारे में बताया। किसानों को समस्तीपुर के सोनमार चौर में सामूहिक मत्स्य पालन का अनुभव प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान मिला।           सोनमार चौर के प्रगतिशील तथा सफल किसान के तौर पर सुनील कुमार द्वारा मत्स्य पालन के लिए चौर विकास की हर कठिनाइयों तथा उनके समाधानों पर चर्चा की गई। इस प्रक्षेत्र भ्रमण के अनुभवों से मत्स्य पालन को लेकर किसान बहुत प्रेरित हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com