19 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान

सासाराम:- 19 सितंबर से शुरू हो रहे कुष्ठ रोगी पहचान अभियान को लेकर गुरुवार को सासाराम सदर अस्पताल परिसर के सभागार में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला सह बैठक आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी प्रखंड स्तरीय अस्पताल से चिकित्सा पदाधिकारी बीसीएम एवं नोडल पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मौजूद सभी बीसीए एवं चिकित्सा पदाधिकारी को जानकारी दी गई की कुष्ठ रोग एक गंभीर बीमारी है और समय से पहचान कर इसका इलाज करने से कुष्ठ उन्मूलन में कारगर साबित होगा। कार्यालय में मौजूद डीएफआइटी के समन्वयक उमेश खरकर ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोगी की पहचान के बारे में बारीकी से प्रशिक्षण उपलब्ध कराया।          उन्होंने बताया कि शरीर पर मौजूद भूरे और तांबे कलर के दाग को नजरअंदाज न करें। साथ ही शरीर पर किसी प्रकार का दाग हो या पैर और हाथ की उंगलियां में परिवर्तन दिखाई दे है तो भी यह भी कुष्ठ का लक्षण हो सकता है। इसलिए इस तरह के लक्षण वाले मरीज मिलने पर कुष्ठ की पहचान करने के लिए जो तरीके बताए गए हैं उसको अमल करते हुए प्रारंभिक जांच किया जा सकता है। चलेगा कुष्ठ रोगी खोजी अभियान:-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि आगामी 19 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा की सहायता से जिले के प्रत्येक घर का भ्रमण कर कुष्ठ रोगी की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रोगियों की पहचान कर पूर्ण उपचार कराया जाएगा। सभी उपचार नि:शुल्क:-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कुष्ठ रोगियों के लिए सदर अस्पताल में सभी उपचार पूरी तरह से निशुल्क है। उन्होंने बताया की कुष्ठ की पहचान होने पर मरीज को कुष्ठ विभाग में दवा के साथ-साथ सभी जांच निशुल्क कराए जाते हैं। इसके अलावा कुष्ठ मरीजों की सरकार की तरफ से प्रत्येक माह सहायता राशि भी प्रदान किया जाता है। साथ ही कुष्ठ पीड़ित मरीजों के लिए कई उपकरण भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने कहा कि कुष्ठ एक गंभीर बीमारी है। इसलिए इस बीमारी का लक्षण यदि किसी व्यक्ति में दिखाई दे तो वे लोग अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं। इस रोग को छुपाने से कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह रोग गंभीर होने पर व्यक्ति दिव्यांग भी हो जाते हैं। मौके पर नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार चौधरी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर जितेंद्र विश्वकर्मा, डॉ विवेक चौधरी, डॉक्टर रोशनी सिंह के अलावा चिकित्सा सहायक विजय शंकर राम, संजीव कुमार, प्रकाश कुमार, कृति, सनी, गौतम सत्यनारायण सिंह यादव सहित कुष्ठ विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com