हिन्दी दिवस समारोह का किया गया आयोजन

सहरसा:- समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर हिन्दी दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया।           उक्त अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा गया कि हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। इसके संरक्षण एंव सर्वद्धन रहने के लिए प्रतिबद्व रहने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। अनुच्छेद 343(1) के अनुसार भारतीय संध की आधिकारिक भाषा देवनागरी लिपि में हिन्दी है।        आठवी अनुसूची में हिन्दी के साथ बाईस भाषा को शामिल किया गया है अनुच्छेद 351 में हिन्दी भाषा के प्रसार एवं विकास के लिए उल्लेख किया गया है। अतः हिन्दी भाषा के विकास के लिए प्रयास करना हम सब का संवैधानिक दायित्व है। उन्होने आगे कहा कि वैश्वीकरण एवं उदारीकरण के वर्त्तमान युग में हिन्दी काफी प्रचलित है। डिजिटल क्षेत्र में हिन्दी की लोकप्रियता काफी बढ़ रहीं है।          आधुनिक तकनिको का प्रयोग हिन्दी के प्रसार एवं विकास में उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहा है। उन्होने कहा कि आज भी शुद्ध हिन्दी का प्रयोग नहीं होना चिन्ताजनक है। परन्तु वर्त्तमान में हिन्दी के प्रति प्रेम बढ़ा है और इसका प्रसार काफी बढ़ा है सभी को अपने परिवार में हिन्दी का प्रयोग करते हुए इसके प्रसार का संकल्प लेना चाहिए। अपर समाहर्त्ता द्वारा अपने विचार प्रकट करते हुए हिन्दी अनुवाद की भाषा नहीं रहे हमें संकल्प लेना होगा और इसके प्रसार को बढ़ाने हेतु हिन्दी पर जोर देना चाहिए।        इसी प्रकार प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा द्वारा भी हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए एवं हमें शुद्ध हिन्दी बोलने एवं लिखने की आदत डालनी होगी। इस अवसर पर प्रभारी सामान्य शाखा प्रभारी, वरीय उपसमाहर्त्ता ज्योति कुमार, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राजस्व शाखा के प्रधान लिपिक एवं अन्य शाखाओं के कार्यालय सहायक द्वारा अपने-अपने विचार रखे।           इस मौके पर जिला के सभी वरीय पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com