तीन नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया जहर

लड़कों ने अश्लील भोजपुरी गाने पर तस्वीर की थी वायरल, अस्पताल में भर्ती

सहरसा:-तीन नाबालिग लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। तीनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि गांव के ही लड़कों ने तीनों लड़कियों की तस्वीर पर अश्लील भोजपुरी गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जैसे ही इस बात की जानकारी लड़कियों को मिली, उन्होंने खेत में जाकर जहर खा लिया। घटना पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी गांव की है। फिलहाल तीनों लड़कियां खतरे से बाहर हैं।          अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। तीनों लड़कियां अलग-अलग परिवार की हैं। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात तीनों को सदर अस्पताल भेजा गया है। यहां तीनो का इलाज चल रहा। एक लड़की ने बताया कि मेरी आंटी के मोबाइल से फेसबुक पर लगे फोटो काटकर भोजपुरी का गंदा गाना लगाकर तीनों लड़के ने वायरल कर दिया। इसलिए हमलोगों ने खेत में जाकर एक साथ जहर खा लिया। लड़की के पिताजी ने बताया कि आदर्श, मुन्ना कुमार, आदर कुमार ने मिलकर फोटो पर गंदा गाना लगाकर वायरल किया है। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि इसी तीन लड़की में से एक लड़की के नाम में RDX जोड़कर एक फेक फेसबुक आईडी बनी है। लड़की की फोटो डालकर कुछ लड़कों ने भोजपुरी का एडल्ट साँग डाला था, जिससे परेशान होकर लड़कियों ने जान देने की कोशिश की। पुलिस आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल तीनों आरोपी लड़के पंजाब में हैं।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com