रेप के एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा, स्कॉर्पियो भी बरामद

सहरसा:- नाबालिग से रेप मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गयी।           अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड में शामिल अभियुक्त अजित कुमार को गिरफ्तार किया है। अजित कुमार सदर थाना क्षेत्र के कहरा के रहने वाले नागेश्वर यादव का बेटा है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को बरामद किया गया है। जिसका रजिस्टेशन नंबर BR-19 V 6072 है। स्कॉर्पियों को छिपाकर रखा गया था।          फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि पीड़िता और आरोपी एक ही मोहल्ले का रहने वाले है। पीड़िता को बहला फुसलाकर गलत काम करने की बात प्रकाश में आयी थी। आपको बता दें कि 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया था। बदमाशों ने बीते 14 सितंबर को इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 16 सितंबर को केस दर्ज किया तब जाकर मामला सामने आया।    पीड़िता ने दो लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया जिसके बाद जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। घटना के चौबीस घंटे के भीतर जांच टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की 14 सितंबर की शाम सड़क किनारे खेत में बकरी चरा रही थी। तभी दोनों लड़के वहां पहुंचे और लड़की को पास बुलाया।            लड़की जैसे ही कार के पास पहुंची लड़कों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और बरियाही बाजार इलाके में सुनसान जगह पर बारी बारी से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने लड़की को कार से बाहर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।            इसके बाद परिजन पीड़ित लड़की को साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और एक आरोपी को दबोचा। वही जिस स्कॉर्पियों में यह घटना हुई उसे भी बरामद कर लिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com