जिला में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व मिल्लत के माहौल में संपन्न, डीएम और एसपी ने दिया साधुवाद

जमुई:-जिला में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व मिल्लत के माहौल में संपन्न हो गया। अंकित करने वाली बात है कि पैगम्बर मोहम्मद शांति के दूत हैं। उन्होंने विश्व में अमन, शांति और भाईचारे के माहौले में जिंदगी गुजारने का संदेश दिया।                  उर्दू माह की 12 रबीउल अव्वल को 570 हिजरी में पैगम्बर मोहम्मद का जन्म हुआ था। उनके जन्‍म की खुशी में पूरे विश्व के लोग जश्न मनाते हैं। अकिकतमंदों ने पैगम्बर मोहम्मद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला के नामित स्थानों पर जुलूस निकाला और भाईचारा, शांति के साथ अमन का पैगाम दिया। कहीं जलसा का आयोजन हुआ तो कहीं कुरान शरीफ पढ़े गए। जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किया था। मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष से पल-पल की जानकारी ली जा रही थी। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा और एसपी चंद्र प्रकाश सजग और सचेत होकर निगरानी कर रहे थे। जिले भर में दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए गए थे।             एसडीएम, एसडीपीओ के अलावे तमाम प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी जुलूस पर गिद्ध दृष्टि रख रहे थे। जुलूस में शामिल लोग हाथ में हरे झंडे लिए हुए थे। बहुत लोग बैनर लेकर चल रहे थे। वाहनों पर दरगाह, मस्जिद आदि की आकृतियां बनाकर रखी गई थी। जुलूस में शामिल लोग मोहम्मद साहब के नाम से नारे लगा रहे थे। सभी जनों ने जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग दिया। डीएम अभिलाषा शर्मा ने जुलूस के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर नागरिकों को साधुवाद देते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने पूरे संसार को भाईचारा, शांति और अमन का पैगाम दिया है। साथ ही मोहम्मद साहब ने कहा है कि जिस मुल्क में रहो, उस मुल्क के साथ सच्चा वफादारी करो। डीएम ने कहा कि यहां के नागरिक अपने वतन से सच्चा प्रेम करते हैं। हम सबों के रगो में हिंदुस्तान का प्रेम बसा हुआ है। पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने कहा कि पैगम्बर साहब पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अपनी जिंदगी गुजारने की नसीहत दी। उन्होंने सभी लोगों से आपस में मिलकर रहने की भी शिक्षा देते हुए आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।          उन्होंने समस्त लोगों से पैगम्बर मोहम्मद के बताए मार्ग पर चलकर जिंदगी गुजारने की अपील की। उधर जिला प्रशासन की देखरेख में पूरे जिले में ईद-मिलादुन्नवी पर्व मिल्लत के माहौल में संपन्न हो गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com