देखते रह गए अधिकारी सीएम के निकलते ही मछलियों की हो गई लूट

विभाग ने बायोफ्लैक्स में लगाई थी प्रदर्शनी

सहरसा:-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने बायोफ्लैक्स में घुसकर मछलियां लूट ली। मामला अमरपुर का है। सीएम ने आज यहां कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया है। इसी क्रम में विभागों ने प्रदर्शनी लगाई थी। इसमें मछली पालन को बढ़ावा देने के मकसद से मत्स्य विभाग ने एक बायोफ्लैक्स में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को रखा था।           सीएम के जाने के बाद इन्हीं की लूट मच गई। निरीक्षण के बाद जैसे ही नीतीश कुमार अपने उड़न खटोले से हवा में उड़े। वैसे ही लोग मछली पर टूट पड़े देखते ही देखते चंद मिनट में माहौल ही बदल गया। युवाओं से लेकर बच्चों के हाथों में मछली देखी गई। युवाओं ने कहा कि वो नीतीश कुमार को देखने नहीं, मछली पकड़ने आए थे। बच्चे इस दौरान बायोफ्लैक्स में घुसकर खूब मस्ती करते नजर आए। वहीं इस दृश्य को अधिकारी भी बड़े ही मजे से देखते रहे। एक दिन के दौरे पर आए थे सीएम:-बता दें कि शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा पहुंचे थे। यहां वो कहरा प्रखंड के महंत मिठू दास राजकीय उच्च विद्यालय स्थित हेलीपैड पर उतरे और सड़क मार्ग से मां विषहरा मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मां विषहरा मंदिर का उद्घाटन किया।           मंदिर के भ्रमण के बाद नीतीश कुमार सड़क मार्ग से अमरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया, फिर पटना के लिए रवाना हो गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com