डीआरसीसी अररिया में लगेगी बसंतपुर मौजा सह नगर परिषद क्षेत्र की शिविर, तैयारी पूरी

अररिया:-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में जिले में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान करना है। इस बाबत जानकारी देते हुए सदर अंचलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आज गुरुवार को अररिया अंचल के पीछे डीआरसीसी परिसर में मौजा बसंतपुर सह नगर परिषद क्षेत्र के भू धारकों के लिए शिविर लगाया गया है,जहां दस टेबल लगाए गए हैं और जिसमें कई ऑपरेटर्स वो हेल्परों को तैनात किया गया है,ताकि किसी भी तरह का भू धारकों को कोई दिक्कत न हो। कम पढ़ें लिखे लोगों के लिए भू धारकों की सहायता के लिए सहयोगी दल भी मौजूद रहेंगे।                                                  उन्होंने कहा कि इस अभियान का भू धारक खूब लाभ उठाएं। विदित हो कि इस महाअभियान के दौरान निम्नलिखित कार्य विशेष प्राथमिकता से किए जाएंगे, जैसे ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन), उत्तराधिकार नामांतरण,बंटवारा नामांतरण, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना प्रमुख रूप से कार्य किया जाएगा। यह अभियान बीते 16अगस्त से ही चल रही है,जो 20 सितंबर तक निर्धारित की गई है। अंचलाधिकारी अजय कुमार ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान हेतु नज़दीकी अंचल/राजस्व कार्यालय से भी संपर्क करें और अभियान का लाभ उठाएँ। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आज गुरुवार को डीआरसीसी परिसर में शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि शिविर में जमाबंदी पंजी की प्रति एवं प्रपत्र भी उपलब्ध रहेगा और लोगों की सहायता के लिए कर्मी भी उपलब्ध रहेंगे,तथा लोगों से इस कार्य में सहभागिता का अनुरोध भी किया है। सदर अंचल को विश्वास है कि सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान अररिया सदर अंचल में सुव्यवस्थित राजस्व प्रशासन और जनहितकारी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com