शिलापट्ट हटने के खिलाफ आक्रोश

सहरसा:- शहर के एसपी कार्यालय समीप स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक पर लगाये गए शिलापट्ट गायब होने की जानकारी मिलने पर बुधवार को जिला नाई संघ ने चौक पर धरना प्रदर्शन किया। नाई संघ ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग किया। नाई संघ अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के जंयती से पूर्व भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भारत रत्न देने के खुशी में सहरसा विधायक आलोक रंजन ने 25 जनवरी को एसपी चौक के निकट कर्पूरी ठाकुर चौक का आधारशिला रखी थी। कर्पूरी चौक पर स्मारक स्थल बनने के बाद कर्पूरी चौक पर मंगलवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का चित्र लगाया गया। चित्र लगाने के कुछ घंटे के बाद ही कर्पूरी चौक से विधायक का शिलापट्ट गायब हो गया। सुबह एक नया शिलापट्ट देखा गया। जिसमें पूर्व से कर्पूरी चौक की जगह लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक लिखा था। शिलापट्ट गायब होने की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने धरना प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। साथ हीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी से फोटो की सुरक्षा किये जाने एवं शिलापट्ट हटाने वालों पर कार्रवाई किये जाने की मांग किया। आवेदन देने वालों में पंकज ठाकुर, संतोष शाह, चंदन ठाकुर, राजू ठाकुर, दिलीप ठाकुर, भीम कुमार भारती, बिजेंद्र ठाकुर, तारिणी ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, गणेश ठाकुर, नागो ठाकुर, अनिल ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, संजय ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रणधीर ठाकुर, पवन ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, शिव शंकर ठाकुर, सुशील ठाकुर, चंदन ठाकुर थे।