परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों पर बढ़ा लोगों का भरोसा

विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर आज होगा जागरूकता सह मेला का आयोजन
सासाराम:- छोटा परिवार और दो बच्चों के बीच अंतर रखने को लेकर सरकार कई योजनाएं चला रही है और कई सुविधाएं मुहैया करा रही है। वही अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए गर्भपात को कम करना और शिशु मृत्यु दर के साथ-साथ मातृ मृत्यु दर को कम करने के साथ बढ़ती जनसंख्या को कम करने के लिए भी सरकार परिवार नियोजन के विभिन्न अभियानों का संचालन करती है और अस्थाई परिवार नियोजन के संसाधनों का इस्तमाल करने के लिए प्रेरित करती है। इसके लिए लोगों को गर्भ निरोधक के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस मनाया जाता है, जिसमें लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों के इस्तेमाल और उसके फायदे के बारे में जानकारी दी जाती है। इसी के तहत 26 सितंबर को रोहतास जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में विश्व गर्भनिरोधक दिवस सह मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को अस्थाई परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए डीपीसी संजीव मधुकर ने बताया कि परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों को लेकर लगातार अभियान चलाया जाता है और लोगों को इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर जागरूकता सह मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। अस्थाई साधनों पर बढ़ रहा विश्वास:-परिवार नियोजन के साधनों को लेकर लोगों को अस्थाई और स्थाई दोनों साधनों के बारे में जागरूक किया जाता है, जिसमें स्थाई साधन के तौर पर पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण पर बल दिया जाता है। हालांकि लोग अस्थाई साधनों पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022- 23 में कुल 8725 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन पर भरोसा किया जबकि वर्ष 2024- 25 के अप्रैल से लेकर अगस्त तक कुल 4203 महिलाओं ने अंतरा का इस्तेमाल किया है।           वही इमरजेंसी कांट्रेसेप्टिव पिल्स की बात करें तो वर्ष 2023- 24 में 46035 महिलाओं ने इसका इस्तेमाल किया जबकि पिछले 5 महीना में 25111 महिलाओं ने इसपर भरोसा जताया है। आईयूसीडी की बात करें तो वर्ष 2023 – 24 में 6083 महिलाओं ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया जबकि पिछले 5 महीना में 3130 महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है। वही पीपी आईयूसीडी की बात करें तो वर्ष 2023 – 24 में 8298 महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है जबकि पिछले 5 महीना में 3509 महिलाओं ने इस अस्थाई साधन पर भरोसा किया है। गर्भनिरोधक गोली माला एम की बात करें तो वर्ष 2023- 24 में 116296 महिलाओं ने इसका इस्तेमाल किया है, जबकि पिछले 5 महीना में 58935 महिलाओं ने इस पर भरोसा जताया है। अस्थाई साधन पूरी तरह सुरक्षित:-परिवार नियोजन सलाहकार नुजहत परवीन ने बताया कि अनचाहे गर्भ से बचने के लिए अस्थाई साधन बेहतर विकल्प है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में जितने भी अस्थाई संसाधन मौजूद है वह पूरी तरह से सुरक्षित और कारगर है। अस्थाई साधनों में माला डी हो या फिर इमरजेंसी पिल्स या फिर अंतरा इंजेक्शन यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए लोगों को लगातार सलाह दी जाती है कि परिवार नियोजन के लिए इन संसाधनों का इस्तेमाल जरूर करें और इसका इस्तेमाल करने से पहले सरकारी अस्पताल के किसी भी परिवार योजना सलाहकार या डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com