सड़क के जल जमाव में मोहल्लावासी ने किया धान रोपनी

सहरसा:-स्थानीय नगर निगम से रवैए से परेशान मोहल्लावासी द्वारा सड़क पर जमे जलजमाव में सोमवार को धान के पौधा को रोप कर विरोध प्रदर्शन किया। मामला सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर – 39 का था।            मोहल्ला निवासी ने बताया कि बड़े अरमान से नए वार्ड कमिश्नर को जीता कर नगर निगम भेजा था। लेकिन जल जमाव से निजात अब तक नहीं मिल सका है। हर साल बरसात के मौसम में जल जमाव से मोहल्लावासी परेशान रहते हैं। बीते सात दिनों से पंप सेट लगाया गया था। जिससे पानी निकालना चाहिए था। लेकिन कार्य नहीं हुआ। वार्ड कमिश्नर से लेकर नगर निगम के मेयर और नगर आयुक्त सभी इसके लिए जिम्मेदार हैं। लोगों ने कहना था कि धान रोप कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे सो चुके अधिकारियों के कानों पर जू रेग सके। नगर निगम के नगर आयुक्त प्रमोद कुमार झा ने कहा कि वार्ड पार्षद को जवाबदेही दी गई थी।           वे मोहल्ले से जल निकासी के लिए प्रबंध करेंगे। इसके लिए पंप सेट भी उपलब्ध कराया गया है। जल्द पानी निकाल दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com