विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर जिला स्तरीय मेला का हुआ आयोजन

सासाराम:-विश्व गर्भ निरोधक दिवस के अवसर पर गुरुवार को सासाराम सदर अस्पताल के ओपीडी में जिला स्तरीय मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन रोहतास सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन ने किया।          इस अवसर पर डॉ. मानीराज रंजन ने कहा कि मेला का मुख्य मकसद परिवार नियोजन के विभिन्न संसाधनों के बारे में प्रचार-प्रसार और इसके लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के हर वर्ग तक गर्भ निरोधक के साधनों की जानकारी पहुंचाना अतिआवश्यक है क्योंकि इसकी जानकारी नहीं होने अथवा गलत जानकारी की वजह से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अनचाहे गर्भ के लिए अबॉर्शन करवाती है जो सही नही है। क्योंकि भूर्ण हत्या एक अपराध है और इसे विशेष परिस्थिति में ही कराने की अनुमति दी जाती है। गर्भ निरोधक साधन देता है निर्णय लेने का अवसर:-डॉ. मानी राज रंजन ने अपने संबोधन में गर्भ निरोधक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गर्भ निरोधक साधन न केवल परिवार नियोजन को सशक्त बनाते हैं, बल्कि यह महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति जिम्मेदार निर्णय लेने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर जिले में उपलब्ध गर्भ निरोधक साधनों की जानकारी भी दी और परिवार नियोजन के तहत सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को साझा किया। जनसंख्या नियंत्रण में महत्वपूर्ण:-कार्यक्रम में मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने कहा कि विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर इस प्रकार के आयोजन न केवल परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण के प्रयासों में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने बताया कि आज के दिन जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर भी इसी तरह के मेलों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग परिवार नियोजन की महत्ता को समझने और गर्भ निरोधक उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित हुए। आमलोगों ने दिखाई रुचि:-मेले में उपस्थित आम लोगों ने गर्भ निरोधक साधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की और विभिन्न स्टॉलों पर गर्भ निरोधक सामग्री के प्रदर्शन को देखा। साथ ही, विशेषज्ञों ने लोगों को गर्भ निरोधक उपायों के उपयोग, इसके लाभ, और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी।          इस मौके पर डीपीएम अजय कुमार सिंह, डीपीसी संजीव मधुकर, अभिजित गौतम, बीएचएम प्रवीण कुमार, बीसीएम ममता कुमारी, पिरामल स्वास्थ्य के डिस्ट्रिक लीड पल्लवी बोस, पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर अर्जुन गोस्वामी के अलावा, पीएसआई के शैलेश तिवारी, सी 3 के जिला समन्वयक श्याम सुंदर राय, सूर्या क्लिनिक के प्रतिनिधि के अलावा अन्य लोग मौजूद रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com