एडवा का कोशी क्षेत्रीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

प्रशिक्षण शिविर को एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, केन्द्रीय कमिटी की सदस्य स्वपना भट्टाचार्य ने किया संबोधित

सहरसा:-अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) का कोशी क्षेत्रीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर माकपा जिला पार्टी कार्यालय शारदा नगर बटराहा में शनिवार को सुकनी देवी, रंजू देवी और नीतू कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कामरेड सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित किया जिसके उपरांत प्रशिक्षण की कार्रवाई शुरू किया गया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी, केन्द्रीय कमिटी की सदस्य स्वपना भट्टाचार्य ने संबोधित किया।    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान‌ की बहुत बात करते हैं लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है। आज भी महिला सुरक्षित नहीं है सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की घटना की शिकार हो रही है। समूह लौन के नाम पर गरीब महिलाओं को माईक्रोफाईनास कम्पनी वालो के द्वारा जबरन किस्त वसूली की जाती है। कई महिलाऐं आत्महत्या भी कर रही है। मोदी जी तीन करोड़ महिला को लाखपति दीदी बनाने की बात करते हैं लेकिन माईक्रोफाईनास कम्पनी से लौन का किस्त चुकाने में वो कंगाल हो रही है। सरकार विकास की बात करते हैं लेकिन अभी भी 40 प्रतिशत लोगों के पास राशनकार्ड नहीं है। 80 प्रतिशत गरीबों को पास बास की जमीन नहीं है।       महगाई की मार सबसे अधिक महिलाओं के उपर है। संगठन के बारे में एडवा केन्द्रीय कमिटी की सदस्य कामरेड स्वपना भट्टाचार्य ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हैं डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी मंहगाई के चलते आमलोगों का जीना मुश्किल हो गया है। धर्म के नाम पर सरकार राजनीति रोटी सेंकने में लगे है ऐसे निकम्मी सरकार के खिलाफ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में प्रस्ताव लिया गया कि पुरे बिहार के सभी प्रखण्ड, जिला और अनुमंडल में एडवा की ओर से प्रदर्शन कर मांग पत्र देना होगा। प्रशिक्षण में सहरसा, सुपौल, मधेपुरा जिला से करीब 100 से अधिक महिलाएं ने भाग लिया।            मौके पर माला देवी, नीरु कुमारी, अनिता देवी, रानी देवी, सीता देवी, निलम पाण्डेय, मुन्नी देवी, आरती देवी, सोनी देवी, चन्द्रकला देवी, किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त सचिव रणधीर यादव, किसान सभा जिलाध्यक्ष कृष्णदयाल यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, डीवाईएफआई नेता कुलान्द कुमार, मनोज शर्मा, रमेश यादव, केशव कुमार, निमार्ण कामगार यूनियन जिला सचिव नसीमद्दीन, डोमी पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com