संभावित बाढ़ जन्य परिस्थितियों से निपटने हेतु प्रशासन कृत संकल्पित

सहरसा:-कोशी नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन सजग, सतर्क एवं संभावित बाढ़ जन्य परिस्थितियों से निपटने हेतु कृत संकल्पित है। कोशी नदी में निरंतर बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बाढ़ से प्राय: प्रभावित होने वाले क्षेत्रों से संबंधित आम नागरिकों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थलो पर शरण लेने की सलाह दी जाती है।    स्थानीय प्रशासन बाढ़ से सुरक्षा, राहत हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। वरीय पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर परिस्थिति एवं इससे निपटने हेतु तैयारियो का जायजा ले रहे है। इसी क्रम में अपर समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी नवहट्टा ज्योति कुमार एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी सलखुआ संजीव कुमार द्वारा द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर वर्तमान परिस्थिति का जायजा लिया गया एवं सभी संबंधित के साथ बैठक कर बाढ़ राहत हेतु की गई तैयारियो की समीक्षा की गई। कोशी नदी में निरंतर बढ़ते जल स्तर को देखते हुए सामान्यत: बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बाढ़ से सुरक्षा एवं राहत संबंधित कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में अंचलाधिकारी सलखुआ ने सामुदायिक रसोई घर हेतु चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया।          बाढ़ की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। महिषी अंतर्गत घोंघेपुर पंचायत स्थित सुलेश गेट भ्रमण क्रम में जल स्तर सामान्य पाया गया है। जिलांतर्गत संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित के बीच वितरण हेतु फूड पैकेट्स का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com