डीएम व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों किया अवलोकन

सहरसा(सिमरी बख्तियारपुर)(चन्दन कुमार पासवान):- कोसी बीरपुर बराज में शनिवार को अत्यधिक मात्रा में पानी का डिस्चार्ज किए जाने का असर रविवार को अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर एवं सलखुआ प्रखंड के कोसी तटबंध के अंदर देखा गया।            बाढ़ आने की सुचना एवं सतर्कता बरतने की सूचना पर कोसी तटबंध के अंदर के लोगों को विचलित कर दिया। ग्रामीणों ने रतजगा कर स्थिति पर नजर रखे हुए थे। वहीं प्रशासनिक पदाधिकारी भी रातभर कोसी तटबंध पर पहुंच कर मॉनिटरिंग करते रहे। वहीं रविवार को डीएम वैभव चौधरी एवं एसपी हिमांशु ने अपनी टीम के साथ हालात का जायजा लेने के लिए तटबंध की ओर रुख किए। साथ में कोपरिया प्रमंडल बाढ़ नियंत्रण के अधिकारी भी साथ में थे। उन्होंने जिला अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों भ्रमण क्रम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का भी अवलोकन किया गया।            भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी पूर्वी कोशी तटबंध से संबंधित स्पर संख्या:117. 20 किलोमीटर पहुंचे। जहां उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता(बाढ़ नियंत्रण), कोपरिया प्रमंडल से तटबंध की अद्यतन स्थिति के संबंध के जानकारी हासिल की। वहीं कार्यपालक अभियंता द्वारा तटबंध को पूर्णतः सुरक्षित बताया गया। डीएम ने तकनीकी विशेषज्ञ को निर्देश दिया गया की तटबंध का लगातार पर्यवेक्षण किया जाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा स्पर संख्या 116.15 का अवलोकन किया गया। कार्यपालक अभियंता, कोपरिया प्रमंडल को निर्धारित कार्यों के निर्वहन का निर्देश दिया गया है। तत्पश्चात सलखुआ प्रखंड अंतर्गत सुईश गेट का निरीक्षण किया।            मौके पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ अनीषा सिंह, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण, कोपरिया प्रमंडल अपर समाहर्ता (आपदा प्रमंडल), डीपीआरओ(पंचायत) सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। मौके पर डीएम ने कहा कि पूर्वी कोसी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। हमारे जिला प्रशासन की तमाम टीम एवं स्टेट टीम भी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं पुलिस विभाग भी इस कार्य में योगदान दे रही है।नाव की पर्याप्त व्यवस्था है। एसडीआरएफ की टीम कार्यरत हैं। जहां रेस्क्यू की आवश्यकता है।           वहां एसडीआरएफ की टीम लगाईं गई है। अभी बीरपुर बराज से पानी का रफ्तार कम हुआ है। मध्य का पानी निकल कर इस इलाके में आया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया गया। किसी को परेशानी हो तो इस कांल कर सूचना दे सकते हैं। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com