राष्ट्रपिता महात्मा गांघी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जयंती और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध मे पदयात्रा

सहरसा:-कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा के अध्यक्षता में सत्य एवं अहिंसा के नायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती उनके तैलीय चित्र पे पुष्प अर्पित कर मनाया गया।          उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर तारानंद सादा ने दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए कहा महात्मा गांधी जी देश ही नहीं विश्व को आदर्श, सिद्धांत, कर्मठता, अहिंसा, संकल्प का बोध करा कर मानवता, सौहार्द, एकता के विचारों को जन-जन के मन में स्थापित करने वाले महानायक थे उनके विचारों को आज खत्म करने की कोशिश किया जा रहा है परन्तु जब तक ये धरती रहेगा महात्मा गांधी जी के विचारधारा को खत्म नही किया जा सकता है। उनका सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत ‘सत्याग्रह’ था, जिसमें अहिंसा और सत्य का पालन करके लोगों को आपसी बैर और असमानता के खिलाफ लड़ने का मुलमंत्र देकर देश को आजादी दिलाई शास्त्री जी ने गांधी जी के साथ संघर्ष किया और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने खुद को एक साधारिता के प्रति प्रतिबद्ध किया और ‘जय जवान, जय किसान’ के ऐतिहासिक नारा दिया था। शास्त्री ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के समय में अपने नेतृत्व में देश को संभाला और जनता की भरपूर समर्थन प्राप्त किया। तात्कालिक परिस्थितियों में उन्होंने तय की गई। जयंती कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम प्रभारी और वरीय नेता डॉ. तारानंद सादा के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि -केन्द्र औऱ राज्य कि एनडीए सरकार जनहित के मुद्दों को किनारा कर भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर, नकली दवा, बाढ़ कि समस्या, सर्वे के नाम पर धांधली, रिश्वत खोरी आदि को लेकर सड़क पर पार्टी के नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खरगे साहब और सोनिया गाँधी आवाज़ कर रहे हैं। डॉ. सादा ने कहा कि बिहार के बिजली विभाग प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाकर जनता कि गाढ़ी कमाई कि वसूली के निजी कंपनीयों को लाभ पंहुचा रही है l उच्चतम न्यायालय के निर्देश के विरुद्ध उपभोक्ताओं से बिना सहमति का डरा धमका कर मीटर लगा रही है। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि बिजली विभाग 15 सालों में अपना मीटर बदला है। जब 100 वार्ड का बल्ब था तो 200/=₹का बिजली बिल आता था और आज 9 वार्ड का बल्ब जलाता है तो 800/=₹का बिल आता है l यह बिजली विभाग का तानाशाही नहीं तो क्या है। कांग्रेस इसको लेकर जन आंदोलन कर प्रीपेड स्मार्ट मीटर वापस कराएगी। इसके लिए 16 अक्टूबर को विजली विभाग कार्यालय पर एक दिवसीय धरना भी देगी।          दोनों कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि रामसागर पाण्डेय, मो. नईमउद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर, मनोज कुमार मिश्र, चमकलाल यादव, मेयर प्रत्याशी मो. नज़ीर, बिंदेशवरी यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, प्रदेश प्रतिनिधि मो मज़नू हैदर, रामशरण यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, प्रदेश युवा नेता मृणाल कामेश, इंटक अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, उत्तर बिहार मुशहर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलाल सादा, शशि भूषण ठाकुर, सियाचरण पासवान, आशा देवी, पिंकी देवी, जवाहर झा, प्रवक्ता साकिर हुसैन, मो. महताफ आरिफ, सेवा दल के अनिल कुमार मिस्त्री, कार्यालय प्रभारी बैधनाथ झा, दीवाकांत गिरी, संजय यादव अमीन, राजा पासवान, अजय झा, कहरा प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष बीरेंद्र पासवान, मो. मोईनउद्दीन, बनमा अध्यक्ष रामकुमार पासवान, नारायण यादव, सौर कार्यकारी अध्यक्ष पिंकू पासवान, मंगल झा, डेविड यादव, राजा यादव, बंटी सिंह, अजित सरकार, राजन शेरा, मो. आकरम, माहेश्वरी शर्मा, सुधाकर, गोविन्द सिंह, हरी कृष्ण कुमार, राहुल कुमार, योगेंद्र मिस्त्री, उमेश यादव, मो. अफरोज, सुमन कुमार राय, अमित यादव, मो. अफ़रोज़ आलम खां मौजूद थे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com