राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी त्रिपुरारी बाबू की जयंती

जमुई:-बिहार के प्रसिद्ध समजावादी नेता एवं राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह की जयंती 06 अक्टूबर को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा इस अवसर पर कचहरी रोड स्थित दिवंगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और उन्हें अशेष भावांजलि देंगे। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि जमुई शहर स्थित कचहरी रोड पर अवस्थित मूर्ति स्थल पर पूर्वाह्न 10:00 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला के प्रभारी मंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि किऊल नदी के तट पर अवस्थित स्व. सिंह के समाधि स्थल पर भी माल्यार्पण किया जाएगा।            डीएम ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम की वांछित तैयारी जारी रहने की जानकारी दी। अंकित करने वाली बात है कि त्रिपुरारी प्रसाद सिंह का जन्म एक साधारण किसान परिवार में 06 अक्टूबर 1930 को हुआ। वह वर्ष 1967 में पहली बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जमुई के विधायक चुने गए थे। वर्ष 1967 से लेकर 1980 तक वह चार बार जमुई के विधायक रहे। वर्ष 1980 से 1988 तक मृत्युपर्यंत वह दो बार बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। उन्हें 1971 में कर्पूरी ठाकुर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 1977 में जनता पार्टी सरकार में निर्विरोध बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा 1984 में जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर संभालते हुए उन्होंने कुशल संगठनकर्ता की पहचान बनाई। 25 जनवरी 1988 को महज 57 वर्ष की अल्प आयु में उनका आकस्मिक निधन हो गया। जमुई का गढ़ी डैम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्कूल और बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें आज भी श्रद्धा पूर्वक याद किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com