सहरसा सेवा संस्थान के द्वारा लगातार पांचवा दिन चलाया गया बाढ़ राहत कार्य

सहरसा:-कोसी बाढ़ पीड़ित सेवा कार्य के सहरसा सेवा संस्थान के द्वारा लगातार पांचवा दिन बाढ़ राहत कार्य, रामपुर, छतवन गांव केदली पंचायत नवहट्टा प्रखंड में चलाया गया। बाढ़ राहत कार्य 3 घंटा का सफर पुराना देवन वन स्पर घाट से नाव से सफ़र कर रामपुर, छतवन गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन वितरित किया।           सहरसा सेवा संस्थान के मनीष कुमार राहुल झा, रतन दुबे, सुशील यादव, अंकित सिंह, मोहम्मद रहमान, सौरभ झा, प्रमोद यादव ज़रूरतमंदो तक राहत पहुँचाने का कार्य कर रहे है। सहरसा सेवा संस्थान के सदस्यों ने कहा कि इंसानियत और मानवता हमलोगो की जाती और सेवा ही धर्म हैं इसी मूलमंत्र को आत्मसाद कर कोसी महा जलप्रलय के बाद पश्चिमी कोसी तटबंध के टूटने से लाखों की आबादी जलमग्न हो चुका है लोग अस्त-व्यस्त स्थिति में सड़क पर अपनी जिंदगी खुले आसमान के नीचे बीतने के लिए मजबूर हैं इस दुख की घड़ी में सहरसा सेवा संस्थान लगातार पांच दिनों से दरभंगा एवं सहरसा के कई हिस्सों में बाढ़ राहत कार्य के माध्यम से राशन वितरण कर रही है।          गत 28 सितंबर को अत्यधिक कोसी नदी में पानी आने के कारण 29 सितंबर के मध्य रात्रि को सहरसा एवं दरभंगा के सीमावर्ती इलाका जमालपुर थाना के भूगोल चौक के पास तटबंध टूट गई जिससे दर्जनों गांव जलमग्न हो जाने से लोग पश्चिमी कोसी तटबंध पर शरण लिए है जलई थाना के पास से गारोल चौक तक कोसी तटबंध पर शरण लिए पीड़ित के बीच भी लगातार राशन वितरण किया जा रहा है।          सहरसा सेवा संस्थान के सदस्यों ने कहा कि संकट काल में ज़रूरतमंदो तक राहत पहुंचा सके, इसके लिए हम हर सम्भव कार्य करेंगे किसी एक के मदद करने से सबों का भला नहीं हो सकता इसलिए सभी व्यक्ति को मदद की हाथ बढ़ाना चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com