प्रभारी मंत्री ने संचालित राहत अभियान में और तेजी लाने का दिया निर्देश

सहरसा:- स्थानीय सर्किट हाउस में मंत्री भूमि सुधार एवं राजस्व सह प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में जिलांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो जिला प्रशासन द्वारा क्रियान्वित राहत अभियान की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।           उक्त अवसर पर जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा जानकारी दी गई की प्रभावित क्षेत्रो में अंतर्विभागीय समन्वय से युद्ध स्तर पर राहत अभियान का सतत क्रियान्वयन किया जा रहा है।नवहट्टा, महिषी, सलखुआ, सिमरी बख्तियारपुर, बनमा ईटहरी में समेकित रूप से 32 पंचायत जो बाढ़ से प्रभावित हुए है में वर्तमान में कुल 189 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिषी के 49 आंगनबाड़ी केंद्रों में सामुदायिक रसोई संचालित है एवं नवहट्टा में एमडीएम के माध्यम से 30 स्थलो पर भोजन की व्यवस्था चलंत रूप में की गई है। संचालित सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 165000 व्यक्ति लाभान्वित हो रहे है। बाढ़ प्रभावित परिवार जो किसी कारण से सामुदायिक रसोई तक आने में असमर्थ है,ऐसे परिवारों को जिला प्रशासन की प्रतिबद्ध टीम द्वारा सुखा राशन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया लगातार जारी है। अभी तक 19062 फूड पैकेट्स, सुखा राशन का वितरण किया जा चुका है। दूरस्थ, अगम्य क्षेत्र में नाव के माध्यम से प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराने हेतु सुखा राशन भेजा जा रहा है।          स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक कुल 21892 पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया गया है। पीएचईडी द्वारा सामुदायिक रसोई के निकट स्वच्छ पेयजल हेतु 02 टैंकर कार्यशील किया गया है, 65 अस्थाई शौचालय, 28 चापाकलो एवं 02 वाटर पंप की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो से संबंधित प्रभावित व्यक्तियों को सम्यक, आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के निवारण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त टीम निरंतर प्रतिबद्ध है। वर्तमान में प्रभावित अंचलों में कुल 14 स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया जा रहा है जिससे प्रतिदिन अनेकों व्यक्ति लाभान्वित हो रहे है जरूरतमंद व्यतियो को आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। चलंत मेडिकल टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे घूम घूमकर आवश्यकतानुसार बाढ़ पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबधित सहायता प्रदान की जा रही है। पशुपालन विभाग के सौजन्य से अभी तक कुल 300 क्विंटल पशु चारा उपलब्ध कराया गया है संचालित कुल 16 पशु शिविरो के माध्यम से पशुओं की चिकित्सा की जा रही है। पथ प्रमंडल विभाग द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से संबंधित 09 सड़को का मरम्मती कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 17 क्षतिग्रस्त सड़को एवं सिमरी बख्तियारपुर द्वारा 09 क्षतिग्रस्त सड़को का संधारण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में क्षतिग्रस्त सड़क संबंधी सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करते हुए मरम्मती कार्य शीघ्र पूर्ण हो इस हेतु आवश्यक कारवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया हैं। जिलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से संबंधित प्रभावित परिवारों को नियमानुसार देय जीआर भुगतान निमित अद्यतन सूची सम्पूर्ति पोर्टल पर आगामी एक से दो दिनों में अपलोड करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश सभी संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया है। उन्होंने बताया की जिला कृषि पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन को सर्वेक्षण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।        सिविल सर्जन को प्रभावित क्षेत्रो में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। जानकारी दी गई की वर्तमान में नगर निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में 03 पानी का टैंकर एवं 02 चलंत शौचालय का संचालन किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री द्वारा संचालित राहत अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मंत्री पीएचईडी नीरज कुमार बबलू, विधायक डॉ. आलोक रंजन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com