बाढ़ पीड़ित परिवार के लोगों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

सहरसा(सिमरी बख्तियारपुर):-सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी तटबंध के अंदर बेलवारा पंचायत के दर्जनों महादलित एवं सामान्य बाढ़ पीड़ित परिवार के लोगों ने मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन किया।         बाढ़ पीड़ित परिवार जीआर सूची में नाम दर्ज करने की मांग कर रहे थे। यह बाढ़ पीड़ित कोसी तटबंध के अंदर से नाव से इस पार ओटो से सफर कर अनुमंडल मुख्यालय पहुंचे थे। वहीं एक शिष्टमंडल के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों ने अपने मांग पत्र का आवेदन एसडीओ अनीषा सिंह को सौपा। मामले को लेकर एसडीओ को लगभग 98 बाढ़ पीड़ित महिलाओं में शनिचरी देवी, रामपरी देवी, ललिता देवी, रुबिया देवी, शांति देवी, काजल देवी, श्यामा देवी, किरण देवी, सुशीला देवी आदि सहित अन्य ने कहा है कि हमलोग ग्राम पंचायत बेलवारा, प्रखंड सिमरी बख्तियारपुर का स्थाई निवासी हैं। हमलोगों को बाढ से जानमाल का बहुत क्षति हुआ है। इससे पूर्व हमलोगों का जीआर सूची में नाम दर्ज था। वर्तमान में सूची से नाम हटा दिया गया है। अंचलाधिकारी के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में रहकर ही जीआर सूची तैयार किए जाने का आरोप लगाया है। इन सभी ने कहा कि अधिकारी घरातल पर कभी आये ही नहीं, उचित लाभुकों का जीआर सूची से नाम से वंचित कर दिया गया है। लाभुकों का जीआर सूची में नाम जोड़ा जाए जिससे सही लाभुकों को सरकारी लाभ मिल सके, अभी तक कोई भी पदाधिकारी हमलोगों को देखने तक नहीं आए है एवं ना ही बाढ़ सहायता सामग्री एवं पॉलोथिन का भी वितरण नहीं किया गया है। इसलिए हमलोगों की समस्या दयनीय बनी हुई है।          समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द वाढ राहत साम्रगी दिया जाय जिससे हमलोगों की जान माल बच सके। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ ने बताया कि कि आवेदन मिला है। जिसकी जांच की जाएगी। वंचितों को सूची में नाम दर्ज किया जाएगा। वहीं बाढ़ पीड़ित परिवार ने इस संबंध में एक आवेदन जिला पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन मंत्री, मुख्यमंत्री को भी दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com