बाढ़ग्रस्त इलाकों में कांग्रेस नेता मजनू हैदर ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

सहरसा(सिमरी बख्तियारपुर):-अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर के बाढ़ पीड़ितों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहत वितरण किया। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड के साम्हरखुर्द, चानन सिसवा, सहुरिया एवं विभिन्न गांव में कांग्रेस नेता मजनू हैदर, अली कैश, चुन्नू समेत अन्य के द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच सुखा राशन का वितरण किया। कांग्रेस नेता मजनू हैदर व अन्य ने कहा कि बाढ़ से हजारों की संख्या में पीड़ित परिवार के समक्ष खाने व रहने की समस्या है। सरकार के तरफ से कोई खास मदद नहीं मिल रही है। सिर्फ वादा की जा रही है।           एनडीए की सरकार मीडिया बाजी कर रही है और पीड़ित परिवार के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है करीब 20 वर्षों से आज तक कोसी पीड़ित परिवार के लिए स्थाई निदान नहीं किया गया है। हर वर्ष कोसी अपनी कहर दिखा कर चली जाती है। फीर भी बिहार सरकार से लेकर केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों की समस्या का समाधान नहीं कर रही है। इधर कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी लगातार अंतिम व्यक्ति तक राहत और मदद पहुंचाने के लिए जुटे है, उनके दिशा निर्देश पर कार्यकर्ताओं के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं। मौके पर कांग्रेस कमेटी के सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद यादव, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार निराला, उपाध्यक्ष अब्दुल बासित, अख्तर सिद्दीकी, पप्पू कुमार यादव, उमर खान, मोहम्मद फारूक, शीतल सदा, मोहम्मद नौशाद आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com