12 वर्षो से फरार वांछित कुख्यात नक्सली हरी भुईयां गिरफ्तार

गया:- डुमरिया थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कई कांडो में वांछित फरार चल रहे कुख्यात हरी भुईयां छकरबंधा थाना अंतर्गत केंदुआ ताड़ के पास आया हुआ है। प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना की सत्यापन एवं अभियुक्त को गिरफ्तार हेतु थानाध्यक्ष डुमरिया थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, छकरबंधा थाना के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं सीआरपीएफ के साथ ग्राम केंदुआ ताड़ पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे सशस्त्र बलों द्वारा पकड़ लिया गया।
नाम पता पूछे जाने पर अपना नाम हरी भुईयां पिता रामधीन भुईयां साकिन केंदुआ ताड़ थाना छकरबंधा जिला गया बताया। इस संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या 36/12 दिनांक 12/06/2012दर्ज किया गया था। इस कांड में पकड़ाए नक्सली द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। उल्लेखनीय है पूर्व में इस कांड में संलिप्त 8 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है। इन सबों द्वारा दिनांक 12/06/2012 को पुलिस वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया गया था सुरक्षा बलो पर फायरिंग के दौरान दो पुलिस जवान की मृत्यु हो गई थी। पुलिस की जवाबी करवाई में दो नक्सली को मार गिराया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com