पंचगछिया की बेटी राजलक्ष्मी ने लहराया परचम

भरतनाट्यम् संगीत में द्वितीय पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि:-लवली आनंद

सहरसा:-जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के पंचगछिया संगीत की धरती की बेटी राजलक्ष्मी ने इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित भरतनाट्यम् संगीत कार्यक्रम में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर अपने माता पिता एवं चाचा प्रवीण आनंद और चाची प्रियंका आनंद समेत जिलेवासियों को गौरवान्वित किया है।           युथ क्लब मुंगेर द्वारा आयोजित इस संगीत प्रतियोगिता में देश के प्रतिष्ठित सारेगामापा से जुड़े सलमान अली एवं डायरेक्टर नीतीश कुमार दूबे ने राजलक्ष्मी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि राजलक्ष्मी के नृत्य से संगीत में चार चांद लग गया है ये द्वितीय पुरस्कार तो कोरम पूरा करने के लिए है सच पूछा जाए तो राजलक्ष्मी इस कार्यक्रम में उपस्थिती देश विदेश के प्रतिभागियों में टॉप पर है।                               हमें विश्वास है कि आने वाले दिनों में अपने लगन परिश्रम से राजलक्ष्मी देश के प्रतिष्ठित भरतनाट्यम् का हिस्सा भी बन पाएगी एवं भरतनाट्यम् के क्षेत्र में अव्वल साबित होगी। संगीत के क्षेत्र में सहरसा का नाम जय झा ने देश में जिस लगन परिश्रम से गौरवान्वित किया है ठीक इसी तरह आज भरतनाट्यम् में राजलक्ष्मी का द्वितीय स्थान प्राप्त होना बिहारवासियों व जिलेवासियों के लिए खुशी की बात है चारों ओर से राजलक्ष्मी को बधाई और आशीर्वाद मिल रहा है। सांसद लवली आनंद एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राजलक्ष्मी की भरतनाट्यम् में यह शानदार उपलब्धि है।                               हमारे पैतृक गांव पंचगछिया जो संगीत की धरती है इसमें चार चांद लगाने का कार्य बेटी राजलक्ष्मी ने किया है यह हमारे लिए गौरव की बात है। हमलोग भी उन्हे अलग से पुरस्कृत करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com