पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखिया संघ ने की बैठक, आंदोलन करने का लिया निर्णय, सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की कही बात

सहरसा:-पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की बात कही है। मंगलवार को जिला मुखिया संघ के बैनर तले जिले के दसों प्रखंडों के मुखिया और मुखिया प्रतिनिधियों ने बैठक किया। सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, घूसखोरी के अलावा मुखिया को मिले अधिकार का हनन और मनरेगा योजनाओं में काम कर रहे मजदूरों के शोषण को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है। सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इन मांगों को अगर नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की बात कही है। मुखिया संघ के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि मनरेगा में 5 लाख तक का प्रशासनिक अधिकार उनके पास रहता है। जिला के कार्यक्रम पदाधिकारी के पीओ भी मनरेगा के यूजर आईडी पासवर्ड का यूज करते है। जब कोई मुखिया पदाधिकारी से उनके अधिकार नहीं ले सकते है तो आम जनता का अधिकार प्रशासनिक अधिकारी क्यों इस्तेमाल कर रहे है।          जनहित कार्य में पशु शेड बनाने को लेकर 2 लाख की योजना है। उसका भी पीओ जबरन वसूली करते है। वहीं मुखिया प्रतिनिधी सरोज यादव ने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अगर आज से पंचायत के किसी भी मुखिया को कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से लॉगिन यूजर आईडी पासवर्ड नहीं दिया जाता है तो पंचायत में कलम बध हड़ताल किया जाएगा। मनरेगा के किसी भी योजना को धरातल पर उतरने नहीं दिया जाएगा। वहीं बैठक में शामिल मुखिया शिवेंद्र सिंह की माने तो मुख्य रूप से सरकार की ओर से जो भी अधिकार दिया गया है। उसका हनन हो रहा है। इसलिए पहले उग्र आंदोलन करेंगे और साथ ही जरूरत पड़ने पर सामूहिक रूप से इस्तीफा भी देने का काम किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com