29 अक्टूबर को मनेगा धनतेरस, 30 को हनुमान जयंती, दीप दान, 31 को मनेगी दीपावली:-तरुण झा

सहरसा:-ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान, सहरसा के संस्थापक एवं कोसी क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बतलाया है कि मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार,धनतेरस के दिन से ही दीपावली के त्योहार का शुभारंभ हो जाता है,जो की इस वर्ष 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाते हैं, शास्त्रों मे वर्णन के अनुसार धनतेरस के दिन लोग कोई भी एक नया धातु की खरीदारी अवश्य करते हैं, धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन के अधिपति कुबेर की पूजा की जाती है।                           इसके अतिरिक्त 30 अक्टूबर को श्री श्री 108 हनुमान जयंती, दीपदान का शुभ संयोग बन रहा है, तथा 31 अक्टूबर को दीपावली मनेगी इस दिन माता काली, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजन करने से सुख, वैभव, यश की प्राप्ति होती है। गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 02 नवंबर, को मनाया जायेगा इस पर्व का संबंध भगवान श्री कृष्ण से हैं,हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, भाई दूज एवं भगवान चित्र गुप्त जी की पूजा 03 नवंबर को मनायी जायेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com