एनीमिया मुक्त भारत को लेकर प्रधानाध्यापकों को किया गया जागृत

सासाराम:- एनीमिया मुक्त भारत को लेकर सरकार लगातार अभियान चला रही है, जिसमें युवतियों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए जागरूकता के साथ पोषक तत्व प्रदान किया जा रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को सासाराम राजकीय मध्य विद्यालय किला में सासाराम पीएचसी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में सासाराम प्रखंड के सभी प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्यों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।           जागरूकता अभियान में वहां मौजूद प्रधानाचार्यों को एनीमिया के कारण, लक्षण एवं बचाव के कारण बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संस्था पिरामल स्वास्थ्य से आए प्रोग्राम लीडर (संचारी रोग) हेमंत कुमार ने बच्चियों एवं महिलाओं में खून की कमी का कारण बताया। उन्होंने बताया कि युवतियों एवं गर्भवती महिलाओं में खून की कमी ही एनीमिया के नाम से जाना जाता है। हेमंत कुमार ने बताया कि शुरुआती दौर से ही यदि खून की कमी को दूर किया जाए तो गर्भावस्था के दौरान कई जटिल समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यदि बच्चियों में खून की कमी होती है तो गर्भावस्था के दौरान कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें गर्भवती महिलाओं की जान भी जाने का का खतरा बना रहता है। इसलिए सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में 5 से 9 वर्ष की बच्चियों को आई एफ ए की गुलाबी गोली एवं 10 से 19 वर्ष की बच्चियों को आई एफ ए की नीली गोली खिलना सुनिश्चित करें ताकि बच्चों में खून की कमी को पूरा किया जा सके। एनीमिया को दूर करने के लिए रोहतास जिलाधिकारी ने सभी एम ओ आई सी को सभी विद्यालयों में नियमित दवा सेवन कराने एवं मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उसी के आलोक में सासाराम पीएचसी द्वारा यह अभियान चलाया गया और सभी प्रधानाचार्यों को अपने अपने विद्यालयों में दवा सेवन कराने की अपील की गई। दवा की उपलब्धता की दी गई जानकारी:-सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डीसीएम ममता कुमारी द्वारा वहां मौजूद सभी प्रधानाचार्य को आईएफए की गोली की उपलब्ध के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों में होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से एनीमिया के बारे में बच्चों को जानकारी जरूर दें। डीसीएम ने बताया कि प्रखंड संसाधन केंद्र, (बीआरसी) सासाराम को दवा उपलब्ध करा दी गई है। जागरूकता के साथ हीमोग्लोबिन की हुई जांच:-सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएचएम प्रवीण कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा प्रायोजित विशेष अभियान एनीमिया मुक्त भारत के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर यह जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सासाराम प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्यों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही संत शिवानंद विद्यालय में छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया।          उन्होंने बताया कि विद्यालय के लगभग 200 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया। प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कम हीमोग्लोबिन या एनीमिया पीड़ित छात्राओं को दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com