राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता प्रारंभ

जमुई:- जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा गांव में अवस्थित खेल भवन सह व्यायामशाला के प्रशाल में राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो अंडर 14 बालक प्रतियोगिता 2024 उत्सवी माहौल में आरंभ हुआ।           तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण के साथ मुकाम हासिल करेगा। बिहार के 25 जिलों के ढाई सौ से अधिक बाजीगर इस प्रतियोगिता में दम दिखा रहे हैं। बिहार सरकार खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में निर्धारित खेल प्रतियोगिता किताबी ढंग से गतिमान है। एडीएम सुभाष चंद्र मंडल ने अग्नि ज्योति प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि ताइक्वांडो एक ऐसा खेल है जो हमें शारीरिक और मानसिक चुस्ती-फुर्ती प्रदान करता है। इससे हम बेहतर कार्यों को सकारात्मक अंदाज में कर सकते हैं। उन्होंने बाजीगरों को खेल भावना से इस खेल को खेलने का संदेश देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सफलता के शिखर को छूने के लिए खेल भी सटीक मार्ग है।         उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए खेल खेलने का संदेश दिया। डीपीओ समग्र शिक्षा सीमा कुमारी ने ताइक्वांडो को कराटे का भाई बताते हुए कहा कि शिष्टाचार, अखंडता, दृढ़ता, आत्म नियंत्रण और अदम्य भावना कुल पांच सिद्धांतों पर यह खेल आधारित है। उन्होंने बाजीगरों को अनुशासन के माहौल में खेल खेलने का संदेश दिया। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा नागमणि कुमार वर्मा ने मेहमानों को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि ताइक्वांडो में शारीरिक कौशल नितांत जरूरी है। उन्होंने राज्य के 25 जिलों के ढाई सौ से ज्यादा बाजीगरों के यहां आने की जानकारी देते हुए कहा कि इनके आवासन समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। प्रसिद्ध समाजसेवी ई. शंभू शरण, रामानंद सिंह, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, शिक्षाविद शिवपूजन शर्मा, मनोज, निकेश कुमार, जुली कुमारी, श्रीमती विंध्यवासिनी, विभागीय कर्मी सौरभ कुमार सिंह, शिल्पा विवाह भवन के प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, खेल प्रेमी मो. अशरफ, श्याम सिंह आदि गणमान्य लोगों ने खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया और इसे गरिमा प्रदान किया।                             राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र का मंच संचालन किया और खूब तालियां बटोरी। उन्होंने अपने साहित्यिक शब्दों से बाजीगरों का क्षमतावर्धन कर उनमें जोश जगाने का काम किया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल बैंड ग्रुप ने यादगार धुन से मेहमानों का स्वागत किया वहीं राष्ट्रगान गाकर लोगों को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यालय की बेटियों ने भी देश भक्ति गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। उद्घाटन सत्र के बाद प्रतिभागियों ने ताइक्वांडो फाइट का दिल दहलाने वाला प्रदर्शन किया और खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता अंडर 14 आयु वर्ग के बीच कराई जा रही है।           विभिन्न जिलों से तकरीबन 250 बाजीगर यहां पहुंच चुके हैं। बाजीगरों से खेल भवन के आसपास का पूरा इलाका खेलमय हो गया है। ताइक्वांडो खेल देखने खेल प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। भारी जन सैलाब के बीच प्रतियोगिता जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com