सरकारी स्कूल में किताबों की बर्बादी

– कोसी नदी में फेंकी गईं सरकारी विद्यालय की किताबें

सहरसा:-सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच जिन किताबों को स्कूल प्रशासन द्वारा वितरण किया जाना था। उन किताबों को कोसी नदी में बहा दिया गया। यह हैरतअंगेज कारनामा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कुंदह का बताया जा रहा है। जहां शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में भेजे गए किताबों को नदी में बहा दिया गया। जबकि इन किताबों को स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों को बांटना था। जब ग्रामीणों की नजर कोसी नदी में फेंके गए किताबों पर पड़ी। तब ग्रामीणों ने भारी मात्रा में नदी में बह रहे किताब को बाहर निकाला।    ग्रामीणों की माने तो स्कूल प्रशासन की लापरवाही से किताबों को नदी में फेंक दिया गया। इधर ग्रामीणों कि शिकायत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय कुंदह के प्राचार्य सुरेश कुमार पर जलई थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें उन्होंने सरकारी संपत्ति के नुकसान पहुंचाने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाया है। लेकिन बड़ा सवाल उठता है कि एक तरफ जिस तरीके से सरकार द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों पर करोड़ों रुपए खर्च की जाती है। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन का लापरवाह सिस्टम सरकार की योजनाओं धरातल पर उतड़ने नही देती। तब इसका फलाफल क्या निकलेगा। महिषी थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत दी गई है। जांच कर कार्यवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com