यह सिर्फ पेंशन में बढ़ोतरी नहीं, आत्मसम्मान को मिली मजबूती है:-राजीव रंजन

सहरसा:-भाजपा जिला मंत्री राजीव रंजन साह ने कहा कि यह सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। एनडीए सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन देने का निर्णय किया है। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। यह बढ़ी हुई सम्मान राशि उन्हें न केवल आर्थिक रूप से सबल करेगी बल्कि उनका आत्मसम्मान भी बढ़ाएगी।           भाजपा मंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जुलाई माह से यह बढ़ी हुई राशि हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस निर्णय से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.वृद्धजन हमारे समाज की धरोहर हैं। उनका सम्मानजनक जीवन और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार की यह पहल एक सशक्त, संवेदनशील और समावेशी बिहार के निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम है। एनडीए सरकार निरंतर बिहार के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है यह निर्णय उसी संकल्प का एक सशक्त उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के इस संवेदनशील निर्णय के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com