नाई संघ की बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री को अंग वस्त्र व पुष्प माला पहनाकर किया गया स्वागत व अभिनंदन

सहरसा:-नाई संघ की एक बैठक डीबी रोड स्थित गौरव ग्रिल मे आयोजित किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर को अंग वस्त्र व पुष्प माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।      सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा की पिछले कई दिनों से सहरसा के विभिन्न मंडलो मे जाकर 24 अप्रैल को झंझारपुर मे होने वाली प्रधानमंत्री जी की कार्यक्रम की तैयारी मे लगा हुआ हूं, लेकिन हम जिस जिला में भी जाते है तो हमारी इच्छा रहती है कि हम अपने मेहनतकश समाज के लोगो से मिलू, उनकी दुख तकलीफ की जानकारी लू।           अब तक बिहार के 28 जिला में भाजपा के संगठन के काम को देख चूका हूं प्रधानमंत्री जी के गृह क्षेत्र में भी कार्य किया हूं, बाल्यस्वयं सेवक रहने के कारण विभिन्न प्रदेशों में भी जाने का मौका मिला है। हमें आपलोगो से मिलने का एक साफ मकसद था कि हमारे सामाज के जो नेता थे, जिन्हें दुनिया जननायक के नाम से जानती है उस जननायक को सम्मान कोई दिया हो तो वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है जो हमारे आदर्श को भारत रत्न देकर सम्मानित किया है।          इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे नाई संघ के अध्यक्ष विजेंद्र ठाकुर ने अपने संगठन के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हम नाई वंशजो का एक ही अरमान है सहरसा में हमारे जननायक कर्पूरी ठाकुर का प्रतिमा सहरसा में लगे।            सचिव शिवशंकर ठाकुर के संचालन में चले इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला मंत्री राजीव रंजन साह, नीरज राम उर्फ सोनू गुप्ता, शम्भू ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, पवन ठाकुर, मुरली ठाकुर, अनिल ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, दिलीप भारती, देवेंद्र ठाकुर, गणेश ठाकुर, तारणी ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, यशौधर ठाकुर, बबलू ठाकुर सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com