प्रसव के तुरंत बाद ही कॉपर टी लगवाना ज्यादा पसंद कर रही महिलाएं

पटना:-परिवार नियोजन के अन्य साधनो के बीच कॉपट टी अभी भी महिलाओं का चहेता बना हुआ है। यह बात पिछले सात साल में महिलाओं द्वारा कॉपर टी के इस्तेमाल के आंकड़ों से दिखता है। कॉपर टी के इस्तेमाल को विभाग तीन स्तरों पर बढ़ावा देती है,जिनमें प्रसव के तुरंत बाद, सुरक्षित गर्भपात के उपरांत तथा प्रसव के छह महीनों के बाद शामिल है। पिछले सात साल के आंकड़ों के नतीजों के मुताबिक प्रसव के तुरंत बाद ही कॉपर टी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यानि 2017—18 में जहां 1 लाख 69 हजार 196 महिलाओं ने प्रसव के तुरंत बाद कॉपर टी लगवाया था। वहीं यह आंकड़ा 2023—24 में बढ़कर 2 लाख 85 हजार 443 पर पहुंच गया है। इसके अलावा सुरक्षित गर्भपात के उपरांत भी कॉपर टी लगाने वाली महिलाओं में करीब तीन गुणा बढ़ोतरी हुई है।          2017—18 में जहां 749 महिलाओं ने सुरक्षित गर्भपात के बाद कॉपर टी लगाया था। वह 2023—24 में बढ़कर 2 हजार 273 पर पहुंच गया। प्रसव के छह महीने बाद कॉपर टी लगवाने में आयी कमी:-प्रसव के तुरंत बाद कॉपर टी के इस्तेमाल से प्रसव के काफी समय बाद कॉपर टी लगवाने वाली महिलाओं की संख्या में भारी कमी आयी है। यह 2017—18 की तुलना में आधी यानि 2 लाख 91 हजार 31 की जगह 2023—24 में 1 लाख 35हजार 299 पर सिमट चुकी है। इस संबंध में अपर निदेशक सह परिवार नियोजन के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ एके शाही कहते हैं कि कॉपर टी परिवार नियोजन के भरोसेमंद साधन में से एक है। यह महिलाओं के गर्भाशय में आसानी से फिट होने साधन है। इससे अनचाहे गर्भ को आसानी से रोका जा सकता है। वहीं फिर से गर्भवती होने की चाह पर इसे निकालना भी आसान है। वर्ष प्रसव के तुरंत बाद सुरक्षित गर्भपात के बाद प्रसव के लंबे अंतराल के बाद:-
2017-2018 1169196 749 291031
2018-2019 180554 1090 240546
2019-2020 183729 837 192844
2020-2021 143018 1726 102977
2021-2022 148062 1557 95037
2022-2023 230678 1337 151443
2023-2024 285443 2273 135299

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com