महिला शक्ति से उपज रही हैं नई नीतियों की सोच

सहरसा:-महिलाएं अब अपनी आकांक्षाओं को नए आयाम दे रही हैं और विकास की दिशा में सरकार से संवाद कर रही हैं।          “महिला संवाद” कार्यक्रम के माध्यम से न केवल उनकी समस्याओं और सुझावों को जगह मिल रही है, बल्कि वे अपने समाज और पंचायत के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जिले के सभी प्रखंडों में 24 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और पंचायत तथा समाज के विकास को लेकर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने नालियों की समुचित व्यवस्था, बेहतर सड़कें, सामुदायिक शौचालय, विधवा पेंशन में वृद्धि, राशन की दुकानों की स्थापना और दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाओं की मांग की।    नवहट्टा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नवहट्टा पूर्वी पंचायत में स्नातक स्तरीय कॉलेज की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। कार्यक्रम में महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे ये योजनाएं उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बना रही हैं। बिहार सरकार के इस महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को नीति निर्माण में शामिल करना है।        ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल जीविका समूह से जुड़ी महिलाएं, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सुझावों और आकांक्षाओं को मोबाइल एप के माध्यम से संधारित किया जा रहा है।                                           इसका उद्देश्य नीतियों और योजनाओं में सुधार लाकर राज्य के समावेशी विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com