युवा तेजतर्रार एसपी हिमांशु के निर्देश पर रोज होती है थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी का रोल कॉल और समीक्षा बैठक

– उपस्थित होते है थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी
– सुबह में आयोजित बैठक में दी जाती है रूटीन

सहरसा:-इन दिनों जिले के युवा और तेजतर्रार एसपी हिमांशु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में रोज सुबह रोल कॉल और समीक्षा की बैठक थाना अध्यक्ष द्वारा आयोजित की जाती है। जिसमें थाना में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मी की उपस्थिति अनिवार्य होती है।         जहां थाना अध्यक्ष द्वारा उनके कार्यों की समीक्षा की जाती है। साथ ही कई बिंदुओं पर उन्हें दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं। जिसके तहत शुक्रवार को सदर थाना में आयोजित रोल कॉल और समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर प्रतिदिन पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की जाती है। जिसमें लंबित कांडों की समीक्षा होती है। साथ ही थाना क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन की स्थिति पर भी समीक्षाएं की जाती है। नियमित पेट्रोलिंग किए जाने की भी जानकारी को साझा किया जाता है। नए कानून और प्रावधानों की जानकारी को सांझा किया जाता है। एसपी हिमांशु ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष अपने सहकर्मी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक करते है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेहतर पुलिस पदाधिकारियों की आपसी तालमेल से जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।           साथ ही सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराध नियंत्रण में प्रभावी योगदान देने की प्रवृति को जगाना है। इस में अगले 24 घंटे में सभी अपने अपने रूटीन तय करते है। जिसका कराई से पालन किया जा रहा हैं। जिसका फलाफल भी बेहतर नजर आ रहा है। प्रतिदिन थाना में उपलब्धि भी दिख रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com