एस आर हॉस्पिटल के प्रोपराइटर का जताया आभार

सहरसा:-क्या कहुं, कैसे आभार व्यक्त करु छोटे भाई सुशीला हर्ट डाईबेटिक सेन्टर के यूनिट एस आर हॉस्पिटल प्रा. लि. एस.बी.आई बैंक गली नया बाजार के प्रोपराइटर त्रिपुरारी झा का इसके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। विगत कई दिनों से जीवन और मौत के बिच जूझ रहे सिहौल निवासी अरुण सिंह उर्फ सेवक जी जो देवघर रास्ते हमारे प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला पर सपत्नी बम सेवार्थ अपने आप को समर्पित किए हुए हैं का समुचित इलाज करके सोमवार को अपने अस्पताल से डिस्चार्ज किए। सेवक जी कि तबियत अत्यंत चिंताजनक थी, अत्यंत आर्थिक विपन्नता के कारण कई दिनों से सदर अस्पताल में सेवक जी भर्ती थे। उनका हिमोग्लोबिन स्तर महज 2 प्रतिशत था। सदर अस्पताल द्वारा जवाब दे दिया गया था जिसके पश्चात हमसबों ने 4 यूनिट रक्त एवं एक युनिट प्लेटलेट्स का व्यवस्था करके अनूज त्रिपुरारी के अस्पताल में भर्ती करवाते हुए उसके आर्थिक स्थिति की भी जानकारी दिया। महादेव कि कृपा एवं अनूज त्रिपुरारी के प्रयास से सकुशल आज उन्हें डिस्चार्ज किया गया। उक्त बातें समाजसेवी शैलेश झा ने कहा।