भारत ने राजनीतिक एवं आर्थिक प्लेटफार्म के गोल्डन मेन को खो दिया:-अमरज्योति

सहरसा:-तिवारी टोला स्थित जायसवाल निकेतन में क्लब आफ एलवेन स्टार के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधनौपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों सहित शहर के दर्जनों गन्यमान व्यक्तियों की उपस्थिति रही।           पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद 2 मिनट का मौन धारण रखा गया। सभा को संबोधित करते हुए मधेपुरा जिला के स्वास्थ्य कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार झा ने डॉक्टर सिंह के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला अपने वक्तव्य में उन्होंने डॉक्टर सिंह द्वारा भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत, नेत्री सुषमा स्वराज जी के साथ शायराना अंदाज में बातचित की भी चर्चा की। सभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल टेकरीवाल कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष नन्हे कुमार सागर ने डॉक्टर सिंह जी को महान और सही मायने में नेता एवं आर्थिक के महान ज्ञाता बताया बताया। क्लब आफ एलवेन के अध्यक्ष नगर निगम उपमेयर के प्रत्याशी कुमार अमर ज्योति जयसवाल डॉक्टर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके छात्र जीवन से लेकर महान अर्थशास्त्री बनते हुए प्रधानमंत्री तक के उत्कृष्ट सफर के सफलता पर विस्तार पूर्वक विचार रखा उनके आदर्शों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।            उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। एमएलटी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के प्राध्यापक तथा कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिंकु आनंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर सिंह के छात्र जीवन से लेकर राजनीतिक शिखर पर पहुंचने तक के सफर पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए आज के नेताओं को उनसे सीखने की जरूरत बताई। राजनीति द्वेष से रहित विपक्ष का सम्मान करते हुए राष्ट्र को प्रगति पर कैसे ले जाना है ये डॉ. मनमोहन सिंह से बेहतर शायद ही किसी को मालूम होगा।                          उन्होंने कहा कि श्रदेय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जाने से राजनीति के सबसे कीमती हीरा का भारत से का जाना हुआ। क्लब के सचिव कुंदन रजक के संचालन एवं क्लब के उपाध्यक्ष पारस झा विकास पदाधिकारी जीवन बीमा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संजय झा, आदर्श मिश्रा, चंदन तिवारी, छात्र नेता अनुज कुमार, नंदन कुमार, दिलमोहन चौधरी, विनित सिंह, दिलीप केशरी, सौरभ सिंह, छात्र नेता अंशु मेहता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com