भाकपा की 99 वीं वर्षगांठ एवं 100 वें वर्ष में प्रवेश करने पर शताब्दी समारोह का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुरू

सहरसा:-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 99 वीं वर्षगांठ एवं 100 वें वर्ष में प्रवेश करने पर शताब्दी समारोह शहीद जयप्रकाश भवन में वरिष्ठ नेता खदानंद ठाकुर के द्वारा ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। पार्टी की गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन 25 से 29 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुआ था।           पार्टी की स्थापना की घोषणा 26 दिसंबर 1925 को की गई और कहा गया की पार्टी का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय आजादी के लिए संघर्ष करना और समाजवाद के भविष्य का निर्माण। भारत में आजादी की लड़ाई की शुरुआत 1857 सिपाही विद्रोह से शुरू हुआ जिसे मार्क्स और एंगेल्स ने भारत का पहला स्वाधीनता संग्राम आंदोलन कहा। मजदूर वर्ग का मजबूत संगठन एटक की स्थापना 1920 में ही हो चुका था। 1936 का दौरा भारतीय स्वाधीनता आंदोलन का महत्वपूर्ण पड़ाव जहां भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विभिन्न जन संगठन बनाकर स्वाधीनता संग्राम के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1936 में ऐस का गठन हुआ जो छात्रों को स्वाधीनता संग्राम आंदोलन में उतारा। 1936 में ही अखिल भारतीय किसान सभा का गठन हुआ जो आजादी की लड़ाई के साथ-साथ जमींदारी शोषण अत्याचार के उन्मूलन के लिए जबरदस्त किसान आंदोलन हुए। 1936 में प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना का यादगार साल का जहां स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई में कलाम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कई नारे लिखे गए जो अमर हो गया। इंकलाब जिंदाबाद कामरेड हसरत मोहानी। मादरे वतन भारत की जय अजीमुल्ला खान। अंग्रेजों भारत छोड़ो युसूफ मेहर अली। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है विसिल अजीमाबादी। सारे जहां से अच्छा अल्लामा इकबाल।           जय हिंद आबिद हसन जाफरानी। साहित्यकार मसाला लेकर राजनीति से आगे चलते हैं 1943 में भारतीय जन नाट्य संघ की की स्थापना एक और बड़ा कदम था इप्टा का इतिहास ही रहा है संघर्षों में जन गण मन को स्वर प्रदान करना। लंबे बलिदानों और संघर्ष के बाद हमें आजादी मिली जिसका पूरा देश पुरजोड़ स्वागत किया। 600 राजे रजवाड़ों को भारत में मिलाया गया सामंती जमींदारी प्रथा खत्म किया जाए और शक्तिशाली पब्लिक सेक्टर का निर्माण किया जाए और सांप्रदायिकता से समझौता हिन संघर्ष हो। प्रगतिशील विदेश नीति को समर्थन देते हुए मजबूत किया। बड़ी इजारेदार बैंकों और कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण करवाने में बड़ी भूमिका अदा की। राजे राजवाड़े का पेंशन समाप्त कर दिए गए। मजबूत पब्लिक सेक्टर बना नवरत्न महानवरत्न सीपीआई की गौरवशाली विरासत को समझने के लिए आज की युवा पीढ़ी को भगत सिंह को पढ़ना चाहिए। भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में संसद में बड़ी भूमिका रही है। भूपेश गुप्ता, इंद्रजीत गुप्ता, गीता मुखर्जी, गुरदास दास गुप्ता, पीके वासुदेव नायर, इंद्रदीप सिंह, सुधाकर रेड्डी, चतुरानन मिश्र, योगेंद्र झा जिनकी आलोचना करने का किसी के पास शब्द नहीं है। देश की गाड़ी पर बैठी भाजपा सरकार आजादी की विरासत लोकतंत्र न्यायपालिका कार्यपालिका मीडिया विधायक का सबको बर्बाद कर रही है। नवरत्न महानवरत्न रेल, सेल छोटे, मंजुले उद्योग सबको बेच रही है, बैंक को खोखला कर रहे हैं, खेतों का मुनाफा, वित्त पूंजी को खत्म करके सट्टा बाजार को बढ़ावा दे रहे हैं। आज देश में हिंदू मुसलमान कर समाज में वि द्वेष फैलाया जा रहा है। आज जरूरत है देश में बैठी जन विरोधी सरकार को एकता बद्ध होकर उखाड़ फेंकने का। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड परमानंद ठाकुर ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकारों को सहयोग कर जनता के हित में काम करवाए हैं। मनरेगा, सूचना अधिकार अधिनियम, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन सहित अन्य योजनाएं जो जनता के हित के लिए लागू की गई हैं उसें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।          उन्होंने कहा कि जनता के हितों के रक्षा लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर सरकार की गलत नीतियों के विरोध में जनता को गोलबंद कर संघर्ष के लिए उतारे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार यादव ने किया। सभा को शत्रुघन यादव, राजकुमार चौधरी, रामविलास शाह, रमेश यादव, भवेश यादव, भूपेंद्र यादव, शंकर कुमार, उमेश पोद्दार, दुर्योधन शर्मा, चंद्रकांत मुखिया, प्रभुलाल दास, बिंदेश्वरी सैनी, सज्जन मुखिया, निरंजन राय, अमर कुमार पप्पू, अजीत कुमार सिंह, केदार राम, धनदेव यादव, अभिरम शर्मा ने संबोधित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com