अज्ञात वाहन की ठोकर से ई रिक्शा सवार बुजुर्ग महिला की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

सहरसा:-जिले के महिषी थाना क्षेत्र के बरेटा चौक के निकट बुधवार की देर रात लगभग दो बजे ई रिक्शा को अज्ञात वाहन ने जोड़दार टक्कर मारी। जिसमें ई रिक्शा पर सवार और घर आ रही बरेटा गांव निवासी महेंद्र यादव की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हुए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों की हालात सामान्य है। उक्त घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को लगभग दो घंटे तक महिला के शव को सड़क पर रख कर और बांस बल्ला लगा कर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वे पूर्वी कोसी बांध स्थित बाबा कारू खिरहरी मंदिर गेट के निकट जाम कर यातायात को बाधित कर दिया था। लोगों ने बताया कि मृतका सहित घायल बरेटा निवासी 25 वर्षीय रूदल यादव और 35 वर्षीय सुधा देवी बलिया सीमर से प्रवचन सुनकर वापस ई रिक्शा से अपने गांव लौट रही थी। एकाएक पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में जोडदार ठोकर मार दिया।           ठोकर लगने से ई रिक्शा पर सवार तीनों लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां चिकित्सक ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल और जामस्थल पर पहुंचे थे। साथ ही स्थानीय पूर्व मुखिया विजय सिंह और वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि नन्दन यादव के सहयोग से पुलिस ने जाम को खत्म कराया था। फिर उनके शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की गई थी। महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि ई रिक्शा में अज्ञात वाहन की टक्कर हुई थी। जिसमें महिला की मौत हुई थी। कार्यवाई की जा रहे है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com