नाना-मामा थे डॉक्टर, किसान के बेटे ने देखादेखी में की मेहनत, नीट में पाई सफलता, अब एम्स में होगा नामांकन

– सहरसा का नाम किया रौशन
मामा भी एम्स दिल्ली में है डॉक्टर

सहरसा:-कहते हैं सच्ची लगन और जी तोड़ मेहनत आपके सपने को जरूर सच कर देता है। ऐसा ही जज्बा लेकर सहरसा के सचिन यादव ने नीट में सफलता प्राप्त किया है।उनके नाना भी डॉक्टर थे। मामा भी दिल्ली एम्स में डॉक्टर बने। ऐसे में किसान दादा और किसान पिता का पुत्र सचिन अपने नाना और मामा के देखा देखी मेहनत किया। डॉक्टर बनने का सपना बुना। फिर अपनी लगन से दूसरे ही प्रयास में नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 3516 रैंक को पा कर जहां अच्छी सफलता प्राप्त की। वही ओबीसी कैटेगरी में उनका ऑल इंडिया रैंक 1294 मिला। जिससे उनका नामांकन देश में संचालित एम्स में ही होने जा रहा है। ऐसे में उनकी गृहिणी मां चंदन कुमारी और किसान पिता अशोक यादव फूले नहीं समा रहे हैं। उनकी सफलता पर उनके गांव जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिघिया गांव में लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। साथ ही सचिन के ननिहाल जिले के ही सत्तर कटैया प्रखंड क्षेत्र के नंदलाली गांव समेत सिसई अगवानपुर में भी खुशी देखी गई। चुंकि सिसई अगवानपुर में उनके नाना डॉ. शिवनारायण यादव अपना क्लीनिक चलाते हैं।                             ऐसे में उनके नाती सचिन को नीट में मिली सफलता से जहां उनके गांव नंदलाली में खुशी की लहर है। वही सिसई आगमनपुर के भी लोग काफी खुश दिख रहे थे। बता दें कि सचिन के एक मामा डॉ प्रवीण कुमार दिल्ली एम्स में चिकित्सक के पद पर नियुक्त हैं। वहीं उनके दूसरे मामा इंजीनियर सुशील कुमार भी दिल्ली में ही सरकारी सेवा दे रहे हैं। सचिन बचपन से ही काफी मेधावी थे। मैट्रिक की परीक्षा उन्होंने शांति मिशन एकेडमी से पास किया था। जिसमें उन्हें 73 प्रतिशत मार्क्स आया था। वही इंटर की परीक्षा उन्होंने एकलव्य हाई स्कूल से पास किया था। जिसमें उन्हें 75 प्रतिशत मार्क्स मिला था। जिसके बाद वे कोटा चले गए थे। जहां उन्होंने दूसरे प्रयास में ही अच्छी सफलता पाई है। उनके सफलता पर ग्रामवासी और शहरी क्षेत्र में भी खुशी देखी जा रही थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com