जिला पदाधिकारी के द्वारा गांधी मैदान आश्रय स्थल का किया गया निरीक्षण

गया:- जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित गांधी मैदान आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। आश्रय स्थल का संचालन दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित क्षेत्र स्तरीय संगठन के द्वारा किया जाता है। निरीक्षण के क्रम में आश्रय स्थल में कंबल, चादर, तकिया आदि समुचित मात्रा में उपलब्ध पाए गए। डेंगू एवं मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी उपलब्ध पाई गई।                                                    नगर के सभी मुख्य चौराहा पर एवं आश्रय स्थल के निकट 18 दिसंबर 2024 से ही अलाव जलाया जा रहा है जिसे निरंतर चलने हेतु जिला पदाधिकारी  डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा कड़ी निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी द्वारा आश्रय स्थल में लोगों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निगम स्तर पर टीम बनाकर प्रत्येक रात्रि में स्टेशन एवं बस स्टैंड के निकट निराश्रितों को चिन्हित कर आश्रय स्थल में लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ आश्रय स्थल में उपलब्ध सामग्रियों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया। गांधी मैदान अवस्थित आश्रय स्थल संख्या 2, 3 एवं 4 का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में चादर, तकिया, कंबल आदि समुचित मात्रा में पाए गए। पानी पीने हेतु ग्लास, जग उपलब्ध थे। ज़िला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि रैन बसेरा में ठहरे लोगो को कंबल और अलाव की व्यवस्था में कोई कमी नही आये, इसे हर हाल में सुनिश्चित करे। डीएम ने आमजनों से अपील किया है कि यदि कोई यात्री रात में किसी कारण ठहरने की कोई नौबत आए तो वह सीधे रेन बसेरा में आकर ठहर सकते हैं। गया नगर निगम क्षेत्र में कुल 6 रैन बसेरा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com